फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   धोखाधड़ी के आरोप में तीन ट्रेवल एजेंट नामजद,आरोपी फरार

धोखाधड़ी के आरोप में तीन ट्रेवल एजेंट नामजद,आरोपी फरार

Tue, 17 Oct 2017 10:27 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी के आरोप में तीन ट्रेवल एजेंट नामजद,आरोपी फरार
धोखाधड़ी में 3 ट्रेेवल एजेंट नामजद
विज्ञापन

बटाला। डेरा बाबा नानक पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में तीन ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैै। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।
गांव चोड़ा बाजवा के रहने वाले कंवलजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत की थी कि उसने अपने बेटे शमशेर सिंह को दुबई भेजने के लिए आरोपी महिंदर सिंह को 5 लाख रुपये दिए थे। यह पैसे गुरदयाल सिंह और जसविंदर सिंह ने दिलवाए थे। तीनों ने उसके बेटे शमशेर को दुबई तो भेज दिया। इकरार के मुताबिक न तो उसके बेटे को वहां का ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर दिया और न ही रहने व खाने-पीने का प्रबंध किया। तंग आकर शमशेर सिंह वापस आ गया। इसके बाद जब आरोपियों से पैसेे वापस मांगे तो आरोपी टाल मटोल करने लगे। जांच अधिकारी एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच इंचार्ज सीआईए स्टाफ बटाला इंस्पेक्टर अरविंदर सिंह ने की। जांच में आरोप सही मिलने पर एसएसपी के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed