फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मामला बीडीपीओ कार्यालय बटाला में हुए 1 करोड़ 46 लाख रूपये के गबन का

मामला बीडीपीओ कार्यालय बटाला में हुए 1 करोड़ 46 लाख रूपये के गबन का

Sun, 10 Sep 2017 10:20 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
मामला बीडीपीओ कार्यालय बटाला में हुए 1 करोड़ 46 लाख रूपये के गबन का
गबन का आरोपी पटवारी गिरफ्तार
विज्ञापन

बीडीपीओ कार्यालय बटाला में हुआ था 1 करोड़ 46 लाख रुपये का घोटाला
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
बीडीपीओ बटाला दफ्तर में सरकारी ग्रांट के 1 करोड़ 46 लाख रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। पुलिस ने आरोपी पटवारी इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है।
डीएसपी सिटी सुच्चा सिंह ने बताया कि आरोपी पटवारी इंद्रजीत सिंह के बारे सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे शनिवार की देर शाम उसके घर गांव बल से गिरफ्तार कर लिया। डीएसपीने बताया कि बीडीपीओ बटाला दफ्तर में सरकारी ग्रांट के गबन के मामले में आरोपी पाए गए अधिकारियों व प्राइवेट लोगों के खिलाफ थाना सिटी में 27 जुलाई को कई धाराओं में दर्ज किया गया था। बीडीपीओ दफ्तर बटाला में सरकारी ग्रांट के गबन के आरोपों की जांच एडीसी (डी) गुरदासपुर जगविंदरजीत सिंह संधु ने की थी।
विज्ञापन

तत्कालीन डीसी गुरदासपुर अमित कुमार ने आरोपियों पर केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने तत्कालीन बीडीपीओ मलकीत सिंह के अलावा पटवारी इंद्रजीत सिंह, पंचायत सचिव जसपाल सिंह भुल्लर, पंचायत सचिव आजाद मसीह, क्लर्क गुरपिंदर कौर, गुरुनानक ट्रेडिंग कंपनी, देविंदर प्रोजेक्ट कंपनी के अतिरिक्त संदीप, तेजिंदर सिंह और अमरजीत सिंह नाम के प्राइवेट व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए थे। गबन का खुलासा होने के बाद पंजाब के ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed