फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   चोरों ने लोहड़ी की रात को चप्पल हाऊस से सिर्फ सात नंबर के ही चप्पल और बूट चुराये

चोरों ने लोहड़ी की रात को चप्पल हाऊस से सिर्फ सात नंबर के ही चप्पल और बूट चुराये

Mon, 14 Jan 2019 09:46 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 14 Jan 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने लोहड़ी की रात को चप्पल हाऊस से सिर्फ सात नंबर के ही चप्पल और बूट चुराये
सिर्फ सात नंबर के ही चप्पल, बूट चुराए
विज्ञापन

चप्पल की होलसेल दुकान के गल्ले से 8 हजार भी ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। चोरों ने लोहड़ी की रात को अलीवाल रोड पर स्थित चप्पल की होलसेल दुकान को निशान बनाया। चोर दुकान की सीढ़ियों का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस और 8 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सबसे हैैरान करने वाली बात यह है कि चोर सिर्फ 7 नंबर के बूट और चप्पल चुरा कर ले गए। चोर ने दुकान में अंदर मंदिर के आगे चढ़ावे को भी नही छोड़ा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी प्रह्लाद सिंह और एसएचओ सिविल लाइन परमजीत सिंह ने जायजा लिया।
सुरिंदर चप्पल हाउस के मालिक सुरिंदर कुमार महाजन निवासी न्यू धर्मपुरा कालोनी ने बताया कि रविवार की रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके चले गए थे। सोमवार को सुबह आकर जब उन्होंने दुकान खोली तो चोरी का पता चला। सुरिंदर कुमार ने बताया कि चोरों ने साथ वाली बिल्डिंग से उनकी बिल्डिंग तक सीढ़ी लगाई, ताकि वह आसानी से उनकी दुकान की छत पर पहुंच सके। इसके बाद चोरों ने लोहे के सरिये और लोहे की पत्ती से उनकी दुकान की सीढ़ियों का लकड़ी का दरवाजा तोड़ा और दुकान के अंदर घुसे। दुकान के गल्ले में से चोरों ने करीब 8 हजार रुपये चोरी किए।
विज्ञापन

सुरिंदर कुमार ने बताया कि पड़ताल के दौरान यह पता चला है कि चोरों ने दुकान से केवल 7 नंबर की ही चप्पलें और बूट चोरी किए हैं। उन्होंने बताया कि बीती 12 दिसंबर को भी चोरों ने उनकी दुकान में चोरी की थी। चोरी की सूचना पर डीएसपी सिटी प्रह्लाद सिंह, थाना सिविल लाइन के एसएचओ परमजीत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत दुकान का जायजा लिया। पड़ताल के दौरान पुलिस को दुकान की छत से लोहे का एक सरिया और लोहे की पत्ती बरामद हुई है । पुलिस ने जायजा लेने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed