फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   वकील के घर 6 नकाबपोशों ने किया हमला, माता-पिता पर डंडे बरसा 35 तोले सोना और 55 हजार नकद की लूट

वकील के घर 6 नकाबपोशों ने किया हमला, माता-पिता पर डंडे बरसा 35 तोले सोना और 55 हजार नकद की लूट

Sun, 14 Oct 2018 09:36 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
वकील के घर 6 नकाबपोशों ने किया हमला, माता-पिता पर डंडे बरसा 35 तोले सोना और 55 हजार नकद की लूट
वकील के घर छह नकाबपोशों ने डाली डकैती
विज्ञापन

माता-पिता पर डंडे बरसा 35 तोले सोना और 55 हजार रुपये लूटे
फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने जुटाए सुबूत
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। शहर के साथ सटे सुजानपुर के गांव मैरा में नकाबपोश छह बदमाशों ने एक वकील के घर डकैती डाली। रविवार तड़के करीब ढाई बजे घर में घुसे बदमाशों ने वकील के माता-पिता को पहले डंडो से पीट कर अधमरा किया और फिर 35 तोले सोना, 55 हजार रु लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने घर की फ्रिज में पड़ा दूध पी लिया और खीर भी खाई।
मामले की सूचना मिलने के बाद तड़के 4 बजे एसपी धर्मवीर गांधी, डीएसपी असवंत सिंह, डीएसपी धारकलां कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और परिवार के बयान दर्ज किए। वहीं पुलिस ने सुराग के लिए डॉग स्क्वाएड और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम से भी सुबूत जुटाए और फिंगर प्रिंट एक्स्पर्ट ने मौके पर मिले निशान उठाए। एडवोकेट संदीप सिंह ने बताया कि शनिवार शाम वह अपनी पत्नी मनदीप के साथ शादी पर गुरदासपुर गए थे। पिता दर्शन सिंह और माता रघुवीर घर पर अकेले थे। वहीं सिविल अस्पताल इलाज करवाने पहुंचे एडवोकेट के पिता दर्शन सिंह ने बताया कि तड़के ढाई बजे के करीब 6 नकाबपोश व्यक्ति घर में घुसे और हम दोनों को डंडो से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट करने के बाद नजर रखने के लिए 2 नकाबपोश कमरे में ही रुके और 4 ने पहले हमारे कमरे और फिर घर के दूसरे कमरों में तलाशी लेनी शुरू कर दी। उनके जाने के बाद उन्होंने भतीजे सुरिन्द्र को घटना के बारे में बताया। एडवोकेट संदीप सिंह ने बताया कि बदमाश सोने की 8 चूड़ियां,1 ब्रेसलेट, 3 गोल्ड रिंग, 3 टॉप्स, 1 गोल्ड चेन और हार के साथ-साथ 55 हजार रुपये ले गए हैं। संदीप के भाई मनदीप सिंह पंजाबी अखबार में पत्रकार हैं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने जताया रोष
बार एसोसिएशन पठानकोट के अध्यक्ष ठाकुर रछपाल सिंह ने कहा कि यह दूसरा मामला है जब किसी वकील के परिवार पर हमला कर लूट को अंजाम दिया गया है। इससे पहले डमटाल के पास एडवोकेट राम राय और एडवोकेट राज राय के माता-पिता पर हमला कर लूट की वारदात की गई। उस घटना में एडवोकेट के माता-पिता की मौत हो गई थी, अब दोबारा ऐसा हमला कर लुटेरों ने पुलिस को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जिला में क्राइम ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ रहा है, पुलिस गश्त बढ़ाए और आरोपियों को सजा दिलवाकर पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाए। इस बाबत बार एसोसिएशन का शिष्टमंडल जल्द ही एसएसपी से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed