फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पुलिस ने पकड़े दो वांछित गैंगस्टर

पुलिस ने पकड़े दो वांछित गैंगस्टर

Sat, 17 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े दो वांछित गैंगस्टर
पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गैंगस्टर, काबू
विज्ञापन

-गैंगस्टरों की फायरिंग में सिपाही गंभीर घायल
-विभाग ने एक लाख रुपये और पदोन्नत कर हेड कांस्टेबल बनाया
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
पुलिस ने दो गैंगस्टरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। इस दौरान गैंगस्टरों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की, जिसमें पंजाब पुलिस का एक कांस्टेबल शुभ पाल सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तरनतारन के एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि थाना चोहला साहिब की पुलिस थाना प्रभारी सुखराज सिंह के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ की पुलिस के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान जब उन्होंने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इससे पंजाब पुलिस का कांस्टेबल शुभपाल सिंह जख्मी हो गया। गैंगस्टर जसपाल सिंह उर्फ पाला निवासी खडूर साहिब और रणधीर सिंह निवासी रत्तागुदा अपना मोटरसाइकिल फेंककर नहर विभाग के सुनसान पड़े क्वार्टरों की तरफ भाग गए। यहां पर पुलिस पार्टी ने इन दोनों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्टल एक राइफल 7 राउंड 580 ग्राम हेरोइन व 1800 नशीली गोलियां बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ राजस्थान और तरनतारन के विभिन्न थानों में केस दर्ज है। पंजाब पुलिस के आईजी सुरेंद्र सिंह परमार गैंगस्टरों के साथ मुठभेड़ में घायल हुए कांस्टेबल शुभपाल का हाल जानने तरनतारन पहुंचे। घायल कांस्टेबल से मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल को एक लाख रुपये की नकद राशि और उसे पदोन्नत कर हेड कांस्टेबल बनाने का इनाम दिया है। घायल कांस्टेबल के इलाज का सारा खर्च भी पंजाब पुलिस वहन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed