{"_id":"5a50fca14f1c1bd4178b534a","slug":"51515256993-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर आपस में भिड़े कांग्रेसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर आपस में भिड़े कांग्रेसी
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपस में भिड़े कांग्रेसी, पार्षद समेत तीन घायल
सोशल मीडिया पर गंदगी के वीडियो को लेकर हुआ झगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
शहर के मॉडल टाऊन में शनिवार को कांग्रेसियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों गुटों में तीन कांग्रेसी घायल हो गए। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए हैं। एक गुट के दो घायल कांग्रेसी नेता आरोपियों के खिलाफ घटनास्थल पर धरने पर बैठ गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने दोनों गुटों को शांत करवाया। खबर लिखे जाने तक दोनों गुट सिविल अस्पताल में अपना मेडिकल करवा रहे थे।
पहले गुट में जिला कांग्रेस के सीनियर वाइस प्रधान अमित मिट्ठू और सुरिंदर बेदी और दूसरे गुट से वार्ड नंबर 36 के कांग्रेसी पार्षद रोहित स्याल घायल हुए है। दरअसल झगड़े का कारण मॉडल टाऊन व मंडी की सफाई व्यवस्था का है। घायल अमित मिट्ठू ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले सब्जी मंडी में गंदगी की वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर प्रशासन से सफाई कराने की मांग की थी। इससे मंडी का सफाई ठेकेदार और पार्षद रोहित स्याल उन पर भड़क गए थे। आज उन्होंने मॉडल टाऊन में भीे पसरी गंदगी का जब मौके पर जाकर विरोध किया तो सफाई ठेकेदार लक्की और रोहित स्याल ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया।
वहीं कांग्रेसी पार्षद रोहित स्याल ने कहा कि ठेकेदार लक्की सफाई करवा रहे थे। तभी मौके पर आकर अमित मिट्ठू और सुरिंदर बेदी ने काम में बाधा डालनी शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट की। रोहित स्याल ने कहा कि इससे पहले भी सब्जी मंडी में उक्त दोनों नेता सफाई ठेकेदार को परेशान कर चुके हैं। इसकी शिकायत उन्होंने पहले ही पुलिस को दे रखी है। थाना डिवीजन नंबर 2 के एसएचओ रविंदर ने बताया कि दोनों गुटों को शांत करवा दिया गया है। घायलों का मेडिकल करवाया जा रहा है। दोनों गुटों के बयानों के आधार आगे की कार्रवाई होगी।