{"_id":"5bba3691867a55682b4b2acf","slug":"41538930321-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर ने मां-बेटे के खाते से धोखाधडी करके 6 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक मैनेजर ने मां-बेटे के खाते से धोखाधडी करके 6 लाख
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनेजर ने मां-बेटे के खाते से निकाले छह लाख 84 हजार
आरोपी बैंक मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। बैंक मैनेजर ने मां-बेटे के खाते से धोखे से छह लाख 84 हजार 615 रुपये निकाल लिए। जब मां-बेटा ने स्टेटमेंट निकाली तो पता चला कि बैंक मैनेजर ने उनके खातों से पैसे निकलवाए हैं। थाना सेखवां ने महिला की शिकायत पर आरोपी मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी के अलावा अन्य कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
थाना सेखवां के आधीन आती पुलिस चौकी नौशहरा मझा सिंह के इंचार्ज एएसआई विजय कुमार ने बताया कि गांव घुम्मण कलां की रहने वाली बलविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि उसका और उसके बेटे मनजीत सिंह का लिमिट अकाउंट नौशहरा मझा सिंह के ग्रामीण बैंक में है। दोनों की जान पहचान बैंक के मैनेजर वरिंदर कालिया से थी। जब उनके खाते खोले गए थे तभी उनसे धोखाधड़ी कर बिना बताए कुछ चेक पर साइन करवा लिए गए थे। इसके बाद बैंक मैनेजर ने अपने निजी फायदे के लिए और अपने ओहदे का गलत इस्तेमाल करके उनसे विश्वासघात करके उसके बेटे मनजीत सिंह के लिमिट वाले खाते में से 4 लाख रुपये और उसके खाते से 2 लाख 84 हजार 615 रुपये धोखाधड़ी से निकलवा लिए। उनके द्वारा बैंक मैनेजर के खाते में उन्होंने कोई पैसा नहीं डाला था। इसके बाद उन्हें तब पता चला जब उन्होंने बैंक से स्टेटमेंट निकाली। एएसआई विजय कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला बलविंदर कौर के आरोपों की जांच की गई तो आरोप ठीक पाएंगे। इसके बाद एसएसपी बटाला के निर्देश पर बैंक मैनेजर के खिलाफ थाना सेखवां में मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।