फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   डेढ महीने के बच्चे को घर कर छत से नीचे फैंका,मौत

डेढ महीने के बच्चे को घर कर छत से नीचे फैंका,मौत

Wed, 01 Aug 2018 10:43 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
डेढ  महीने के बच्चे को घर कर छत से नीचे फैंका,मौत
डेढ़ महीने के बच्चे को छत से नीचे फेंका, मौत
विज्ञापन

बच्चे की मां के बयान पर ताऊ, पिता, दादा और दादी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
घरवालों का कहना मानसिक तौर पर बीमार है बच्चे का ताऊ, सभी आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। शहर के क्षेत्र बाउली इंद्रजीत में डेढ़ महीने के बच्चे को छत से फेंककर मारने के आरोप में पुलिस थाना सिविल लाइन में बच्चे के ताऊ, पिता, दादा और दादी के खिलाफ मामला दर्ज किया है गया। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
मंगलवार रात को मौके पर पहुंची पुलिस को घरवालों ने बताया कि हरजिंदर सिंह वासी बाऊली इंद्रजीत में एक साझा घर में रहते हैं। हरजिंदर सिंह का डेढ़ माह का बेटा चरणजोत अपनी मां की गोद में था। इसी दौरान चरणजोत का उसका ताया कुलविंदर सिंह जो मानसिक तौर पर ठीक नहीं है बच्चे को उठाकर मकान की छत पर ले गया। उसने वहां से उसे नीचे फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद कुलविंदर सिंह मौके से फरार हो गया। मंगलवार सारी रात पुलिस और मीडिया को यही कहानी सुनाई जाती रही लेकिन बच्चे की मां राजनबीर कौर बिल्कुल चुप रही। बुधवार सुबह चरणजोत ने अलग ही खुलासा किया।
विज्ञापन

थाना सिविल के एएसआई कैलाश चंद्र ने बताया कि राजनबीर कौर ने बताया कि उसके पति समेत उसके ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। बच्चा होने के बाद घर में क्लेश और बढ़ गया। उसने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसे अक्सर धमकाते रहते थे। मारपीट करते थे। वारदात में उसका जेठ, पति, ससुर और सास बराबर के हिस्सेदार हैं। उक्त लोगों ने साजिश रचकर वारदात की है। एएसआई कैलाश चंद्र ने बताया कि मां राजनबीर कौर के बयान पर थाना सिविल लाइन में मुख्य आरोपी ताया कुलविंदर सिंह, दादा सुबेग सिंह, पिता हरजिंदर सिंह और दादी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिला राजनबीर कौर के मामा लखविंदर सिंह ने बताया कि उनकी भांजी राजनबीर कौर की शादी हरजिंदर सिंह से डेढ़ साल पहले हुई थी। हरजिंदर सिंह की यह तीसरी शादी थी। बेवजह उसकी भांजी ससुराल वाले परेशान करते थे। गर्भावस्था में भी उसे पीटा गया। इससे पहले भी कई बार उसने अपनी भांजी के ससुरालियों से राजीनामा करवाया था। लखविंदर सिंह ने बताया बुधवार को उसकी भांजी राजनबीर कौर ने अपने बेटे को पहली बार लेकर मायके आना था। जब मंगलवार की रात उसने मायके जाने की बात की तो सभी ने आपस में योजना बना वारदात को अंजाम दे डाला।

फोटो- 01जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- बटाला के सिविल अस्पताल से बुधवार को अपने डेढ़ साल के बच्चें के शव को लेकर विलाप करती हुई मां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed