फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बेटी को बहला-फुसला कर ले जाने वाले आरोपी के खिलाफ एसएसपी को शिकायत दी

बेटी को बहला-फुसला कर ले जाने वाले आरोपी के खिलाफ एसएसपी को शिकायत दी

Sun, 08 Jul 2018 09:56 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
बेटी को बहला-फुसला कर ले जाने वाले आरोपी के खिलाफ एसएसपी को शिकायत दी
बेटी को ले जाने वाले आरोपी के खिलाफ एसएसपी को शिकायत दी
विज्ञापन

कहा- पहले भी संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। बटाला की एक महिला ने अपनी गली के एक व्यक्ति पर उसकी बेटी को बहला-फुसला कर कहीं लेकर जाने का आरोप लगाया है। महिला का यह भी आरोप है कि 10 दिन बाद भी थाना सिविल लाइन की पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। वहीं, अब महिला ने रविवार को एसएसपी को शिकायत देकर इंसाफ की मांग की है।

रविवार को एसएसपी को दी शिकायत में महिला ने बताया है कि वह 29 जून को अपने जेठ के घर पर गई थी और घर में उसकी 18 वर्षिय बेटी अकेली थी। जब वह अपने जेठ के घर से करीब आधे घंटे के बाद आई तो उसकी लड़की घर में नहीं थी। उसने आस-पड़ोस काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। महिला ने बताया कि उसे यकीन है कि उसकी लड़की को उनकी गली का ही एक व्यक्ति बहका-फुसला कर और धमकाते हुए अपने साथ कहीं ले गया है और उस व्यक्ति को वह जानती है। महिला ने बताया कि वह व्यक्ति कुछ समय पहले अपने घर का निर्माण करवा रहा था। जिस कारण वह उन्हें कहने लगा कि जब तक मकान नहीं बन जाता वह थोड़े दिन उनके घर रह सकता है, जिस पर उन्होंने उसे रहने के लिए मंजूरी दे दी। महिला ने बताया कि कुछ दिन के बाद उन्हें उस व्यक्ति की नीयत पर शक पड़ने लगा, जिस कारण उसे घर से निकाल दिया। महिला ने बताया कि जब से उनकी बेटी गायब हुई है, उस दिन से वह व्यक्ति भी कहीं गायब है। महिला ने बताया कि उक्त व्यक्ति पहले भी तीन बार शादी करवा चुका है। तीसरी पत्नी भी उसे छोड़कर अपने मायके बैठी हुई है। महिला ने बताया कि उसकी लड़की को गायब करने के पीछे उक्त व्यक्ति के माता-पिता और उसके भाई का हाथ है। लड़की के घर से गायब होने संबंधी उसने 29 जून को भी एक रिपोर्ट सिविल लाइन थाना में दी थी, लेकिन आज तक पुलिस की ओर से उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। महिला ने एसएसपी से मांग की कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed