फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बैंक के रिकॉर्ड से छेेड़छाड़ करने आरोप में मैनेजर गिरफ्तार

बैंक के रिकॉर्ड से छेेड़छाड़ करने आरोप में मैनेजर गिरफ्तार

Sun, 25 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बैंक के रिकॉर्ड से छेेड़छाड़ करने आरोप में मैनेजर गिरफ्तार
बैंक के रिकॉर्ड से छेेड़छाड़ करने आरोप में मैनेजर गिरफ्तार
विज्ञापन

2 करोड़ 7 लाख 98 हजार की घपलेबाजी के आरोप में केस
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
सिटी पुलिस ने पंजाब एवं सिंध बैंक की एक महिला मैनेजर पर बैंक के रिकॉर्ड से छेेड़छाड़ कर 2 करोड़ 7 लाख 98 हजार 23 रुपये की घपलेबाजी करने के आरोप में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस थाना सिटी ने आरोपी महिला मैनेजर को गिरफ्तार करने का दावा भी किया हैै। जोनल मैनेजर लखबीर के अनुसार आरोपी परमजीत कौर नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।
पुलिस थाना सिटी बटाला में पंजाब एंड सिंध बैंक गुरदासपुर के जोनल मैनेजर लखबीर सिंह की शिकायत पर महिला बैंक मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना सिटी के प्रभारी विश्वामित्र ने बताया कि पंजाब एंड सिंध बैंक जोनल आफिस के जोनल मैनेजर लखबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बटाला वासी परमजीत कौर बटाला के पंजाब एंड सिंध बैंक ब्रांच सिनेेमा रोड में मैनेजर के रूप में कार्यरत है। उक्त महिला बैंक मैनेजर ने बैंक के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की है। ऐसा कर उसने 2 करोड़, 7 लाख 98 हजार 23 रुपये की घपलेबाजी की है।
विज्ञापन

एसएचओ ने बताया कि शिकायत की जांच एसपी हेडक्वार्टर बटाला वरुण शर्मा ने की तो आरोप ठीक पाए गए इसके बाद एसएसपी बटाला के आदेशों पर आरोपी महिला बैंक की मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ ने बताया कि उक्त महिला बैंक मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed