{"_id":"5bb3910c867a554f167e18ed","slug":"31538494732-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाई ने अपनी सास पर साथियों सहित हमला करके किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जवाई ने अपनी सास पर साथियों सहित हमला करके किया घायल
Updated Tue, 02 Oct 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सास पर हमला करने में दामाद समेत आठ पर केस
गुरदासपुर। दामाद ने साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियारों से सास को घायल कर दिया। थाना कलानौर पुलिस ने छह नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
एएसआई आई गुरनाम सिंह ने बताया कि घायल परमिन्द्र कौर पत्नी जसपाल सिंह निवासी वडाला बांगर न अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी नाजदीप कौर का विवाह तेजबीर सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी जलाल उसमा मेहता जिला अमृतसर ग्रामीण के साथ हुआ था। दोनों परिवारों ने मिलकर पैसे लगाकर नाजदीप कौर को आस्ट्रेलिया भेज दिया। नाजदीप कौर किसी कारण वश अपने पति तेजबीर सिंह की फाइल आस्ट्रेलिया के लिए नहीं लगा सकी। इसी रंजिश में दामाद तेजबीर सिंह ने अपने पिता केवल सिंह, दर्शन सिंह निवासी जलाल उसमा, निशान सिंह निवासी सुचेतगढ़ जिला गुरदासपुर, बचन सिंह निवासी अम्मोनंगल पुलिस स्टेशन रंगड़ नंगल बटाला, गुरशरण सिंह निवासी मानसा और दो अज्ञात ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।