फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   होमगार्ड में भर्ती करवाने के नाम पर दस लोगो से 22 लाख 30 हजार ठगे।

होमगार्ड में भर्ती करवाने के नाम पर दस लोगो से 22 लाख 30 हजार ठगे।

Thu, 14 Jun 2018 10:04 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
होमगार्ड में भर्ती करवाने के नाम पर दस लोगो से 22 लाख 30 हजार ठगे।
नौकरी के नाम दस लोगों से 22 लाख 30 हजार ठगे
विज्ञापन

मामले में एक पीड़ित कर चुका है सुसाइड, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। होमगार्ड में भर्ती कराने के नाम पर पांच आरोपियों ने दस लोगों से 22 लाख 30 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगी के शिकार युवकों ने एसएसपी गुरदासपुर से मिलकर कार्रवाई कर राशी दिलाने की मांग की है।
दलविंदर सिंह वासी सम्मुचक्क, विजेता सैनी, प्रिंस सैनी वासी दबुर्जी, शाम सिंह, चंदन वासी धमराई, रूप सैनी, उमेश कुमार वासी दोदवां, रकेश कुमार वासी कोठे भगवानपुर, रोहित सैनी वासी गंदला लाहड़ी और सुमेधा सैनी सभी निवासी डीडां सैनियां व अन्य ने बताया कि गांव धमराई, पनियाड़ और गुरदासपुर से संबंधित पांच लोगों ने उन्हें होमगार्ड में भर्ती कराने का झांसा देकर कुल 22 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए। इसमें हर व्यक्ति से एक लाख से लेकर चार लाख चालीस हजार रुपये तक लिए गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने पहले उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र जारी किए और होमगार्ड की वर्दियां आदि पहना कर तस्वीरें भी खिंचवाईं। जारी फर्जी नियुक्ति पत्रों के अनुसार उन्हें मार्च से ड्यूटी देने को कहा गया था। बाद में नियुक्ति पत्र वापस ले लिए गए और नौकरी के लिए टालमटोल करते रहे। इसी दौरान उनसे पैसे हड़पने वालों में एक पनियाड़ वासी युवक ने आत्महत्या भी कर ली। बाकी पीड़ितों को अब तक पैसे नहीं मिल सके हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed