फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   प्राप्टी के लिये जीजा ने अपने साले का कत्ल कर खेतों में दफनाया

प्राप्टी के लिये जीजा ने अपने साले का कत्ल कर खेतों में दफनाया

Sat, 11 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
प्राप्टी के लिये जीजा ने अपने साले का कत्ल कर खेतों में दफनाया
प्रापर्टी के लिए जीजा ने अपने साले का कत्ल कर खेतों में दफनाया
विज्ञापन

गांव खोखर में तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शव को जमीन से निकाला
आरोपी जीजा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। सात अगस्त को लापता हुए डेरा बाबा नानक के गांव पड्डा के कुलजीत सिंह का शव शुक्रवार देर रात थाना घन्नियां के बांगर के अधीन आते गांव खोखर के खेतों में मिला। शनिवार को तहसीलदार मनजीत सिंह और पंजाब पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में शव को गांव खोखर के खेतों से मिट्टी खोदकर बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहले बटाला के सिविल अस्पताल भेजा और बाद पोस्टमार्टम के लिए अमृतसर रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा की गई प्राथमिक जांच में पता चला है कि कुलजीत सिंह की हत्या उसके जीजा गुरप्रीत सिंह निवासी खोखर ने ही की थी और फिर उसका शव अपने खेतों में दबा दिया था। गुरप्रीत सिंह अपने ससुराल से अपनी पत्नी की हिस्से की प्रापर्टी हड़पना चाहता था, इसलिए उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। वहीं आरोपी अपने ससुराल वालों के साथ मिल कर अपने साले को ढूंढने नाटक भी करता रहा, लेकिन जब ससुराल वालों और पत्नी ने दबाव डाला तो उसने जुर्म मान लिया। थाना घन्नियां के बांगर में आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है।
मृतक की बहन कुलबीर कौर ने बताया कि उसके पति के मन में खोट था, जिस कारण उसने उसके भाई का कत्ल किया है। कुलबीर कौर ने बताया कि जब उसके पति गुरप्रीत को पता चला कि कॉल डिटेल आदि से सभी शक उसी पर पड़ रहे हैं तब जाकर उसने उसे बताया कि उसने कुलजीत को मार दिया है। कुलबीर ने बताया कि उसे अपने भाई के कत्ल का इंसाफ चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस थाना घनीए-के-बांगर के एसएचओ मुखतार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने उन्हें बयान दिए हैं कि उनका दामाद गुरप्रीत सिंह अपनी पत्नी की जायदाद के लिए अकसर उन्हें तंग करता था। गुरप्रीत सिंह को उनकी जमीन का लालच था। इसलिए उसने उनके बेटे का कत्ल कर दिया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। एसएचओ ने बताया कि शव को देखकर लगता है कि किसी तेज चाकू से मारा गया है। उन्होंने बताया कि शव को अमृतसर के गुरु नानक कॉलेज में भेजा गया है, वहां पर फोरेंसिक टीम की ओर से पोस्टमार्टम किया जाएगा। एसएचओ ने बताया कि कुलजीत सिंह के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई गई तो उसमें बहुत सी कॉल उसके जीजा गुरप्रीत की थी। इससे पुलिस को उस पर शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
थाना डेरा बाबा नानक के अधीन आते गांव पड्डा का रहने वाला कुलजीत सिंह 7 अगस्त को अपने घर से अपने जीजा गुरप्रीत सिंह को मिलने उसके गांव खोखर गया था। इसके बाद वह लापता हो गया। कुलजीत के पिता जसवंत सिंह ने पुलिस थाना डेरा बाबा नानक में उसकी लापता होने की शिकयत भी दी। परिवार वाले और उसका जीजा गुरप्रीत उसे तीन दिन तक ढूंढते रहे लेकिन वह नहीं मिला। गुरप्रीत सिंह की पत्नी यानी कुलजीत की बहन कुलबीर कौर को अपने पति पर शक हुआ तो उसने अपने परिजनों के साथ गुरप्रीत पर दबाव डाला। इस पर गुरप्रीत ने कबूल किया कि उसने अपने साले कुलजीत का कत्ल कर दिया है और अपने ही खेतों में उसकी लाश को दबाया हुआ है। इसके बाद गुरप्रीत फरार हो गया। कुलजीत के परिवार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस व स्थानीय प्रशासन की निगरानी में मृतक की लाश को कब्जे में लिया गया।



फोटो- 11जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- बटाला के गांव खोखर में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूगी में खेतों की जमीन को खोद कर शव को निकालते हुये।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed