{"_id":"5b195f7c4f1c1bf96e8b6e83","slug":"21528389500-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
धारीवाल (गुरदासपुर)। कस्बा धारीवाल के गांव सोहल के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई।
रेल विभाग का चाभी मैन तरसेम सुबह करीब 11 बजे रेलवे स्टेशन धारीवाल से गुरदासपुर को जाती रेलवे लाइन पर चेकिंग कर रहा था। जब वह गांव सोहल के पास पहुंचा तो रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात युवक का शव दिखाई दिया। उसने फीके लाल रंग की बनियान व नीले रंग की लोअर पहनी हुई थी। तरसेम ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे पुलिस चौकी धारीवाल को दी। इस पर चौकी इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने पुलिस कर्मचारियों सहित मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में पहचान के लिए रखवा दिया है।