{"_id":"5a4e59b74f1c1b40198b4d26","slug":"21515084215-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हार्टअटैक से मौत, परिवार ने आढ़ती को ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हार्टअटैक से मौत, परिवार ने आढ़ती को ठहराया जिम्मेदार
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की मौत, परिजनों ने आढ़ती को ठहराया जिम्मेदार
तरनतारन।
दीप एवेन्यू कालोनी में एक महिला की हार्टअटैक से मौत हो गई। महिला के परिजनों ने मौत के लिए एक आढ़ती को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि आढ़ती उनके प्लॉट पर कब्जा की धमकी दे रहा था। इसके कारण महिला कुछ दिन से परेशान थी।
महिला के पति मनजीत सिंह बिट्टू ने आरोप लगाया कि एक आढ़ती से उन्होंने पट्टे वाली जगह पर एक प्लॉट खरीदा था। वह इस प्लॉट की कीमत भी दे चुके हैं। आठ दिन से उक्त आढ़ती उनके परिवार को प्लॉट खाली करने की धमकियां दे रहा है। आढ़ती ने एक सप्ताह पहले अपने साथियों की मदद से प्लॉट की दीवार तोड़ दी थी। मनजीत सिंह बिट्टू की पत्नी मनजीत कौर ने जब आढ़ती को ऐसा करने से रोका तो उसने उन्हें बेघर करने की धमकी दी। इसके बाद से मनजीत कौर मानसिक तौर पर परेशान थी। मंगलवार को महिला की मौत हो गई। पारिवारिक सदस्यों का आरोप है कि मंजीत कौर की मौत आढ़तियों की धमकी के कारण हुई है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि उक्त आढ़ती के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जाए। थाना सिटी तरनतारन के प्रभारी इंस्पेक्टर हरित शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।