फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   रेलवे में नौकरी दिलवाने और कुवैत भेजने के नाम पर धोखाधडी

रेलवे में नौकरी दिलवाने और कुवैत भेजने के नाम पर धोखाधडी

Tue, 29 Jan 2019 09:55 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 29 Jan 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी दिलवाने और कुवैत भेजने के नाम पर धोखाधडी
धोखाधड़ी के आरोप में 3 लोग नामजद
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी दिलवाने और कुवैत भेजने के नाम की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। थाना सिटी पुलिस ने दो मामलों में तीन लोगों के खिलाफ विदेश भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। नामजद तीनों ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
पहले मामले में पुलिस को दी गई शिकायत में किशन लाल निवासी अमृतसर ने बताया कि प्रदीप बाजवा निवासी गांव हरदोझंडे ने उसके बेटे अनिल कुमार को रेलवे में भर्ती करवाने के लिये 5 लाख रूपये लिये थे। रुपये लेने के बाद न तो प्रदीप ने उसके बेटे को रेलवे में भर्ती करवाया और न ही उनके रुपये वापस किए। एएसआई भूपिंदर कुमार ने बताया है कि शिकायतकर्ता के आरोपों की जांच एंटी फ्राड स्टाफ बटाला के सब इंस्पेक्टर रशपाल सिंह ने की। आरोप सही मिलने पर प्रदीप बाजवा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं।
विज्ञापन

वही दूसरे मामले में एएसआई भूपिंदर कुमार ने बताया कि गांव नठवाल के रहने वाले प्रदीप सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि मनजिंदर सिंह, रघुवीर सिंह गांव इसावाल ने उससे और उसके दोस्त जगदीप सिंह को कुवैत भेजने के लिये 1 लाख 20 हजार ररुपये लिये थे। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उन दोनों को व्हाट्सएप पर जाली वीजा की कापियां भेज दी। शिकायतकर्ता प्रदीप सिंह नेे कहा है कि दोनों एजेंटों ने ऐसा करके उनसे धोखाधड़ी की है। एएसआई भूपिंदर कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायतके आधार पर मनजिंदर सिंह और रघुवीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed