फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   चोरी के 21 दिन बाद चोर पकड़कर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

चोरी के 21 दिन बाद चोर पकड़कर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Tue, 09 Oct 2018 10:17 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
चोरी के 21 दिन बाद चोर पकड़कर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
चोर पकड़ने के बाद दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन

क्राइम रिकॉर्ड सुधारने के लिए पुलिस की बाजीगरी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। कागजों में क्राइम ग्राफ गिराने के लिए पुलिस ने नया तरीका ईजाद किया है। शिकायत के बाद चोर पकड़कर ही पुलिस पर्चा दर्ज करती है। पिछले 2 दिनों में 2 मामले सामने आए हैं।
पुलिस ने थाने के 45 कदम दूर मोबाइल की दुकान पर हुई चोरी का मामला 21 दिन बाद सुलझाया और चोर पकड़ने के बाद सोमवार देर रात मामला दर्ज किया जबकि चोरी की वारदात 16 सितंबर की रात हुई और दुकानदार ने 17 सितंबर को इसकी शिकायत थाना डिवीजन नंबर 2 में की थी। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर केस सुलझाने का दावा ठोका है। इसी तरह 3 अक्टूबर को रामशरणम कालोनी में कार के शीशे तोड़ चोरी की वारदात हुई। पुलिस ने 2 चोरों को गिरफ्तार करके 6 दिन बाद रविवार देर रात मामला दर्ज किया और सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दी।
विज्ञापन

इसी तरह 16 सितंबर की रात चोरों ने थाना डिवीजन नंबर-2 के मेन गेट से 45 कदम की दूरी पर स्थित सलारिया कम्यूनिकेशन एंड रिपेयर शॉप से डेढ़ लाख के मोबाइल चुरा लिए थे। हैरानी की बात यह रही कि थाने के बाहर 24 घंटे संतरी तैनात रहता है। फिर भी दुकान का शटर उखाड़कर उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान मालिक अनू ने शिकायत में बताया था कि चोरों ने 2 रेड-मी मोबाइल, 2 लावा फोन, 1 ओपो, 1 एप्पल मोबाइल, 1 सैमसंग मोबाइल और 10 हजार रुपये चोरी किए थे। अब पुलिस ने मोहल्ला रामपुरा निवासी राजकुमार उर्फ राजू और आशुतोष उर्फ अमित को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed