{"_id":"5b6488be4f1c1b07788b7739","slug":"201533315262-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-कठुआ दुष्कर्म और हत्या कांड-","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-कठुआ दुष्कर्म और हत्या कांड-
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ कांड
मास्टमाइंड तालिब की जमानत पर फैसला सुरक्षित
52वें गवाह के बयान अदालत में हुए रिकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। कठुआ कांड मामले के मास्टरमाइंड तालिब हुसैन की पत्नी द्वारा सांबा कोर्ट में दायर किए केस में बतौर प्रोसिक्यूशन पहुंचे एडवोकेट एके साहनी ने बताया कि कोर्ट में तालिब की जमानत पर सुनवाई की प्रोसीडिंग शुरू हो चुकी है, फिलहाल अदालत ने जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा है। शनिवार या मंगलवार को इस बारे फैसला सुनाया जा सकता है।
वहीं जिला एवं सेशन जज पठानकोट में चल रहे कठुआ दुष्कर्म और हत्या केस मामले की सुनवाई में शुक्रवार को 52वें गवाह के बयान पर जिरह पूरी हुई। शुक्रवार को दोपहर कड़ी सुरक्षा में नामजद सातों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने करवाई शुरू करते हुए गवाह के बयान रिकार्ड किए। अदालत की कार्यवाही खत्म होते ही नामजद आरोपियों को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में गुरदासपुर की सेंट्रल जेल में भेज दिया गया। यहां से शनिवार की सुबह उन्हें फिर अदालत में पेश किया जाएगा।