फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   नशेड़ी युवक की निशानदेही पर पुलिस ने मेडिकल स्टोर को किया सील

नशेड़ी युवक की निशानदेही पर पुलिस ने मेडिकल स्टोर को किया सील

Mon, 16 Jul 2018 10:12 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
नशेड़ी युवक की निशानदेही पर पुलिस ने मेडिकल स्टोर को किया सील
नशीली गोलियों समेत एक गिरफ्तार, बताया स्टोर का नाम
विज्ञापन

निशानदेही पर पुलिस ने मेडिकल स्टोर किया सील
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। बटाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत थाने सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार सुबह एक युवक को नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी युवक से जब पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने उस मेडिकल स्टोर का नाम बताया जहां से वह नशीली गोलियां लेकर आया था। तुरंत पुलिस हरकत में आई और एसएचओ सिविल लाइन बटाला प्रभजोत सिंह की अगुवाई में गुरदासपुर रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर दुकान को सील कर दिया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी तो ड्रग इंस्पेक्टर जनक राज ने मंगलवार को बटाला पहुंचकर कार्रवाई करने के बात कही। इस संबंध में थाना सिविल लाइन बटाला के एसएचओ प्रभजोत सिंह ने बताया कि सोमवार को सिविल लाइन पुलिस को सुबह के समय सूचना मिली थी बटाला- गुरदासपुर रोड से एक युवक नशे की गोलियां लेकर जा रहा है। तभी पुलिस ने मौके पर गांधी नगर कैंप के रहने वाले उक्त युवक को काबू किया और उससे 35 नशीली गोलियों बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह नशीली गोलियां उसने गुरदासपुर रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर से खरीदी हैं। तभी उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर देसराज को जानकारी दी, लेकिन ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा तुरंत आने में अस्मर्थता जताई गई। ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि वह किसी केस के सिलसिले के तहत हाईकोर्ट में हैं। पुलिस ने सेहत विभाग को नोटिस में लेकर तुरंत मेडिकल स्टोर को सील को सील कर दिया। एसएचओ ने बताया कि मंगलवार को विभाग के अधिकारी आएंगे और दुकान खोल कर सारी तलाशी ली जाएगी औैर उसके अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


फोटो- 16जीडीआरबीटीएलपी04
कैप्शन- बटाला में पुलिस मेडिकल स्टोर को सील करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed