फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   जमीनी विवाद को लेकर कीटनाशक दवाई निगलने वाले चाचा-भतीजा समेत तीन पर मामला दर्ज

जमीनी विवाद को लेकर कीटनाशक दवाई निगलने वाले चाचा-भतीजा समेत तीन पर मामला दर्ज

Fri, 15 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद को लेकर कीटनाशक दवाई निगलने वाले चाचा-भतीजा समेत तीन पर मामला दर्ज
जमीन विवाद में कीटनाशक निगलने वाले पर चार पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। आत्महत्या करने की कोशिश, सरकारी काम में बाधा डालने और धमकाने के आरोप में वीरवार को कीटनाशक निगलने वाले चाचा बलविंदर सिंह और भतीजा रंजीत सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना रंगड़ नंगल में हलका श्री हरगोबिंदपुर के नायब तहसीलदार कम डिप्टी मजिस्ट्रेट अमरजीत सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

थाना रंगड़ नंगल के एएसआई रजिंदरपाल ने बताया कि गांव नसीरपुर की इस विवादित जमीन की निशानदेही के लिए माल विभाग ने बाकायदा वीरवार को पुलिस प्रोटेक्शन ली थी। इससे पहले भी निशानदेही करने में बांधा डालने के आरोप में कानूनगों के बयान पर उक्त लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। एएसआई ने बताया कि उक्त चाचा-भतीजा के खेतों के साथ लगती जमीन के मालिक ने माल विभाग को कहा था कि उसने अपने खेतों के बीच अपना ट्रैक्टर ले जाने के लिए रास्ता बनाया था। इसके कुछ हिस्से को काटकर उक्त आरोपियों ने अपने हिस्से में मिला लिया है। इसलिए माल विभाग उनकी जमीन की सही रूप से निशानदेही करे। इस निशानदेही को लेकर वीरवार को माल विभाग के अधिकारी निशान सिंह कानूनगो, पटवारी गुुरपाल सिंह, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और थाना रंगड़-नंगल की पुलिस गांव नसीरपुर में पहुंची। विभाग के अधिकारियों जब निशानदेही करने लगे तो बलविंदर सिंह ने ऊंचा-ऊंचा बोलना शुरू करके निशानदेही में विघ्न डालना शुरू कर दिया। इसके अलावा बलविंदर का भाई बलदेव सिंह ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को बुरा बला कहना शुरू कर दिया। इसी दौरान बलविंदर सिंह ने नशीली दवाई निगलने की कोशिश की तो पुलिस ने उसके हाथों से दवाई छीनने की कोशिश की तो वह दवाई भतीजे रंजीत सिंह पर भी जा गिरी। इससे दोनों चाचा-भतीजा बेहोश हो गए। उक्त दोनों को एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में एएसआई राजिंदरपाल ने बताया कि पुलिस थाना रंगड़-नंगल में बलविंदर सिंह, उसके भाई बलदेव सिंह और भतीजा रंजीत सिंह वासी नसीरपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल उपचाराधीन होने की वजह से आरोपियों की गिरफ़्तारी नही हो सकी है। वहीं वीरवार को बलविंदर सिंह और रंजीत सिंह के पारिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया था कि जमीन की निशानदेही को लेकर चाचा-भतीजा को मानसिक रूप से तंग परेशान किया जा रहा था। उक्त दोनों ने खेतों में छिड़काव करने वाले कीटनाशक को निगल लिया था। उनकी हालत गंभीर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed