फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   अमरीका में स्थाई रुप में सैटल करवाने के नाम पर लगभग 55 लाख की ठगी मारी

अमरीका में स्थाई रुप में सैटल करवाने के नाम पर लगभग 55 लाख की ठगी मारी

Thu, 05 Apr 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
अमरीका में स्थाई रुप में सैटल करवाने के नाम पर लगभग 55 लाख की ठगी मारी
अमेरिका में सेटल करवाने के नाम पर 55 लाख ठगे
विज्ञापन

सिटी पुलिस ने आठ लोगों पर दर्ज किया मामला
गुरदासपुर।
अमेरिका में स्थायी रूप से सेटल करवाने के नाम पर लगभग 55 लाख की ठगी करने के आरोप में सिटी पुलिस गुरदासपुर ने आठ लोगों पर केस दर्ज किया है।
सिटी पुलिस स्टेशन इंचार्ज शाम लाल ने बताया कि सुखजिंद्र सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी ओंकार नगर गुरदासपुर ने एसपी- डिटेक्टिव गुरदासपुर को 10 फरवरी 2018 को शिकायत दी थी कि उसके चाचा नरेंद्र सिंह और चाची अमरजीत कौर निवासी गोत पोकर वर्ष 2008 से अमेरिका में रहते हैं। वर्ष 2012 में चाची अमरजीत कौर ने बताया कि वह अमेरिका के पक्के हो गए हैं। वह उसे भी अमरीका में पक्के करवा देंगे। इसके लिए 80 लाख रुपये लगेंगे है। बात 75 लाख में पक्की हुई। उसने अपने चाचा-चाची को 75 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। उसके बाद उन्होंने न तो उन्हें अमेरिका भेजा और न ही पैसे वापस किए। उसके दबाव डालने पर 11 अप्रैल 2017 को 20 लाख रुपये वापस किए जबकि बाकी राशि देने से इंकार कर दिया। मामले की जांच का काम आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज इंस्पेक्टर मक्खन सिंह को सौंपा गया। जांच में पाया गया कि सुखजिंद्र सिंह से अमेरिका भेज कर राशि की ठगी करने में शिकायतकर्ता के चाचा नरेंद्र सिंह और चाची अमरजीत कौर के अतिरिक्त छह और लोग भी शामिल हैं। आठ लोगों के खिलाफ जांच रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया हैं उनमें नरेंद्र सिंह उसकी पत्नी अमरजीत कौर, बेटा रवनीत सिंह, जरनैल सिंह निवासी गोत पोकर, दविन्द्र कौर निवासी गांव चौहान, रवनीत कौर निवासी गांव मियानी टांडा, सुरिंद्र कौर जालंधर और जसविंद्र पाल सिंह निवासी सिरसा शामिल हैं। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed