{"_id":"5b900a9a867a557e88368c3f","slug":"181536166554-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच के चुनाव में पार्टी को वोट देने से इंकार करने पर व्यक्ति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरपंच के चुनाव में पार्टी को वोट देने से इंकार करने पर व्यक्ति घायल
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरपंच के चुनाव में पार्टी को वोट देने से इंकार करने पर किया हमला
गुरदासपुर सितंबर। सरपंच के चुनाव के समय अपनी पार्टी को वोट डालने से इंकार करने पर एक व्यक्ति को तेजधार हथियारों से घायल करने वाले 8 आरोपियों के खिलाफ थाना भैणी मीयां खां में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस स्टेशन भैणी मीयां खां में तैनात एएसआई छज्जू राम ने बताया कि अंग्रेज सिंह पुत्र खजान सिंह निवासी मोचपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें कि मेजर सिंह पुत्र जरनैल सिंह, लबा सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, पुरुषोत्तम सिंह पुत्र गुजलार सिंह, जोधा सिंह पुत्र गुजलार सिंह, परमजीत सिंह पुत्र भान सिंह, गुरीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, गुरमीत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह, बाऊ सिंह पुत्र भान सिंह सभी निवासी गांव मोचपुर ने उसे सरपंच के चुनाव दौरान उनकी पार्टी को वोट देने का आग्रह किया, जिसे उसने मना कर दिया। शिकायत में बताया गया कि जब अंग्रेज सिंह 31 अगस्त 2018 को करीब शाम 6:30 बजे जब वह गुरमीत सिंह की दुकान पर खड़ा था तो आरोपियों ने इसी रंजिश को लेकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।