फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   चोर 35 तोले सोने के जेवर सहित 15 हजार चोरी करके रफुचक्कर

चोर 35 तोले सोने के जेवर सहित 15 हजार चोरी करके रफुचक्कर

Thu, 07 Jun 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
चोर 35 तोले सोने के जेवर सहित 15 हजार चोरी करके रफुचक्कर
चोरों ने गहने और नकदी उड़ाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। पुलिस स्टेशन भैणी मीयां खां के अंतर्गत गांव बागड़ियां में एक घर में चोरों ने धावा बोलकर लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर ली। उजागर सिंह पुत्र साधू सिंह, बहु निर्मल कौर व पत्नी रतन कौर ने बताया कि बुधवार रात वह घर में सो रहे थे। जब सुबह उठकर देखा तो कमरे में समान बिखरा पड़ा था। जब जांच की गई तो देखा की कमरे की अलमारी समेत पास वालों कमरों में भी सामान बिखरा था और अलमारी के ताले टूटे थे। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि रात में कूलर लगा होने के कारण उन्हें चोरों की भनक तक नहीं लगी। चोर घर से 35 तोले सोने के जेवर व 15 हजार की नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस स्टेशन भैणी मीयां खां इंचार्ज सहित गुरदासपुर से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व फारेंसिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर की। पुलिस स्टेशन इंचार्ज कुलविंद्र सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस प्रत्येक पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

07जीडीआर2,3-पुलिस जांच करते हुए व परिवारिक सदस्य जानकारी देते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed