फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पड़ोसी संग मिलकर पत्नी ने अपने एनआरआई पति को पारा नामक जहर दिया

पड़ोसी संग मिलकर पत्नी ने अपने एनआरआई पति को पारा नामक जहर दिया

Sat, 14 Apr 2018 11:01 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी संग मिलकर पत्नी ने अपने एनआरआई पति को पारा नामक जहर दिया
एनआरआई पति को मारने के लिए खाने में मिलाया थर्मामीटर का पारा
विज्ञापन

पड़ोसी के साथ पत्नी ने रची साजिश, बटाला के सिविल अस्पताल में पति उपचाराधीन
आरोपी पत्नी गिरफ्तार, पड़ोसी फरार, दोनों पर मामला दर्ज
पति ने पत्नी पर पड़ोसी के साथ अनैतिक संबंध का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
एक एनआरआई पति ने अपनी पत्नी पर पड़ोसी संग मिलकर उसे पारा नामक जहर देकर जान से मार देने के प्रयास करने के आरोप लगाये हैं। वहीं थाना रंगड नंगल पुलिस आरोपी पत्नी और उसके पड़ोसी के खिलाफ जान से मार देने की कोशिश करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। थाना रंगड नंगल पुलिस के एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में गांव पीरोवाली के रहने वाले कुलविंदर सिंह ने बताया कि उसकी शादी 2002 में राजविंदर कौर से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं, बेटा 10 साल का और बेटी 14 साल की है। वह शादी के बाद में मसकट काम करने के लिए चला गया। उसके मसकट जाने के बाद उसकी पत्नी राजविंदर कौर ने पड़ोसी हरपाल सिंह से अनैतिक संबंध बना लिए। जब वह मसकट से वापस आया तो उसे उसकी पत्नी और पड़ोसी के बीच संबंधों में बारे में पता चला। इस मामले में उसने अपनी पत्नी को समझाया मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। 11 अप्रैल को वह रात करीब 9 बजे घर आया और उसने अपनी पत्नी से खाना मांगा। उसकी पत्नी ने उसकी दाल में थर्मामीटर वाला पारा मिलाकर दे दिया। दाल खाने के बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसकी मां और बहन ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बटाला के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पति कुलविंदर सिंह आरोप लगाया कि यह काम उसकी पत्नी और उसके पड़ोसी हरपाल सिंह ने किया है। उसे जान से मारने की कोशिश की गई है। एसएसआई जगतार सिंह ने बताया कि मामले की मुख्य आरोपी पत्नी राजविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मगर फरार चल रहे हरपाल सिह को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना रंगड नंगल में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 328 के महत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed