फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बीएसएफ के जवानों ने अंतराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा

बीएसएफ के जवानों ने अंतराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा

Thu, 22 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ के जवानों ने अंतराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा
बीएसएफ ने सीमा पर संदिग्ध पकड़ा
विज्ञापन

गुरदासपुर। बीएसएफ के जवानों ने गुरुवार को बोहड़ बडाला बीओपी के सामने भारतीय इलाके से अंतर्राष्ट्रीय सीमा की तरफ जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार अलसुबह लगभग सुबह सवा पांच बजे बोहड़ बडाला बीओपी के सामने सीमा सुरक्षा बल की 12 बटालियन के जवानों ने एक व्यक्ति को भारतीय इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा की तरफ जाते देखा तो उसे काबू कर पूछताछ की। इस पर वह केवल इतना बता सका कि उसका नाम काका है। जिस स्थान से इस व्यक्ति को पकड़ा वहां से सीमा सुरक्षा बल की ओर से लगाई गई कंटीली तार मात्र 30 मीटर और अंतरराष्ट्रीय सीमा लगभग 100 मीटर है। व्यक्ति से कोई भी संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है। इस कारण सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उसे कलानौर पुलिस के हवाले कर दिया। सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति मंदबुद्धि लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed