{"_id":"5a54f2344f1c1b273c8b5ad7","slug":"181515516468-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसियों के बीच रास्ते के विवाद को लेकर चली गोलीयाँ, 1 की हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसियों के बीच रास्ते के विवाद को लेकर चली गोलीयाँ, 1 की हुई मौत
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते के विवाद में पथराव फायरिंग, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
गांव घरियाला में दो पड़ोसियों के बीच गली के रास्ते को लेकर हुए विवाद में पथराव के साथ गोलियां चली है। इससे एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार गुरपाल सिंह का अपने पड़ोसी गुरदयाल सिंह के गली में दरवाजा लगाने को लेकर विवाद चल रहा था। गली के रास्ते को लेकरदोनों पड़ोसियों के बीच में हमेशा तकरार होती रहती थी। मंगलवार को गुरपाल सिंह ने इस विवाद को निपटाने के लिए अपने घर में गांव के गणमान्य लोगों को बुला रखा था। इस बात की भनक उसके पड़ोसी गुरदयाल सिंह को चलते ही उसने अपने साथियों के साथ गुरपाल सिंह व अन्य लोगों पर ईट पत्थर से हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच लड़ाई हो रही थी। इसी बीची गुरदयाल सिंह के पक्ष में आए लोगों ने गोली चला दी। एक गोली सुखचैन सिंह पुत्र कुलदीप सिंह को गई। सुखचैन सिंह की अमृतसर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी गोली गांव के ही जोरावर सिंह की टांग पर लगी ह, जिसका इलाज चल रहा है। थाना वलटोहा के प्रभारी हरचरण सिंह ने बताया कि दोनों पड़ोसियों के बीच गली के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था । गुरपाल सिंह इस विवाद से निजात चाहता था। इस पर उसने अपने घर में पंचायत बुला रखी थी । इसी रंजिश चलते उसके पड़ोसी गुरदयाल सिंह ने अपने साथियों सहित उन पर हमला कर दिया । इस विवाद में 6-7 फायर हुए। गोली लगने से सुखचैन सिंह की मौत हो गई और जोरावर सिंह घायल हो गया।