फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कार ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

कार ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

Wed, 27 Dec 2017 09:57 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
कार ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल
हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन

तरनतारन। गांव ढोटा के समीप कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। हादसे में उनका बेटा बाल-बाल बच गया।
पुलिस के अनुसार गांव संहसरा निवासी सुखराज सिंह अपनी पत्नी राजविंदर कौर व लड़के जसविंदर सिंह के साथ बाइक पर पर सवार होकर खडूर साहिब के श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रहा था। गांव ढोटा के समीप स्विफ्ट कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सुखराज सिंह की मौके पर मौत हो गई। उसकी पत्नी राजविंदर कौर हादसे में घायल हो गई और बेटा बाल-बाल बच गया। थाना वैरोवाल के डयूटी अधिकारी लखविंदर सिंह ने बताया कि कार चालक बलकार सिंह निवासी बाबा बुड्ढा एवेन्यू अमृतसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed