{"_id":"5d20d3408ebc3e6d16351b39","slug":"15624322948-amritsar-news56","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्टम ने जसबीर की निशानदेही पर रंजीत व गुरपिंदर के दो गोदामों को खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कस्टम ने जसबीर की निशानदेही पर रंजीत व गुरपिंदर के दो गोदामों को खंगाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) से बीते शनिवार बरामद की गई 532 किलोग्राम हेरोइन तस्करी की परत-दर-परत खुलने लगी हैं। कस्टम विभाग की ओर से शुक्रवार को अरेस्ट किए गए ट्रक मालिक जसबीर सिंह की निशानदेही से हेरोइन की इस खेप को पाकिस्तान से मंगवाने के लिए गुरपिंदर सिंह को फाइनेंस करने वाले रंजीत सिंह उर्फ राणा उर्फ चीता के उस गोदाम का पता चला है, जहां आईसीपी से आने वाली नशीले पदार्थों को खेप रखी जाती थी।
कस्टम विभाग ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ रंजीत सिंह के राम तीर्थ स्थित एक गोदाम को सील किया है। बताया जा रहा कीगोदाम की तलाशी के दौरान 60 बोरी खाली बरामद हुईं हैं। इन्ही बोरियों में भर कर पाकिस्तानी नमक भारत पहुंचाया जाता है। खाली बोरियां मिलने से कस्टम विभाग में हड़कंप मच गया है। गुरपिंदर सिंह द्वारा इसी वर्ष पाकिस्तान से मंगवाई गई नमक की खेप में भी कहीं हेरोइन की खेप तो नहीं आई थी, जो इस गोदाम से दूसरे ठिकानो में भेजी गई हो। इसके साथ ही कस्टम विभाग को गुरपिंदर के एक अन्य गोदाम की जानकारी भी मिली है। यह गोदाम अटारी रेलवे फाटक के नजदीक बताया जा रहा है। कस्टम अधिकारियों ने इस पूरे मामले में चुप्पी साध ली हैं। कस्टम विभाग व पुलिस अभी तक रंजीत व उसके बेटे हरप्रीत को अरेस्ट करने में असफल रही है। इस दोनों की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे होने की संभावना है।