फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सेहत विभाग की टीम ने रेड़ करके रंगे हाथों लिंग निर्धारण टेस्ट करते हुए डॉक्टर और दलाल को दबोचा

सेहत विभाग की टीम ने रेड़ करके रंगे हाथों लिंग निर्धारण टेस्ट करते हुए डॉक्टर और दलाल को दबोचा

Tue, 18 Jun 2019 09:49 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
सेहत विभाग की टीम ने रेड़ करके रंगे हाथों लिंग निर्धारण टेस्ट करते हुए डॉक्टर और दलाल को दबोचा
बटाला। चंडीगढ़ से सेहत विभाग की टीम और स्थानीय टीम ने ट्रैप लगाकर अलीवाल रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में रेड डॉक्टर और दलाल को लिंग जांच करने के आरोप में रंगेहाथ पकड़ा। टीम ने दो स्कैनिंग मशीन और रिकार्ड सील कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को रेड की अगुवाई स्पीड नेटवर्क के डायरेक्टर डॉ रमेश दत्त ने की। उनके साथ चंडीगढ़ से डॉ. राजेश भास्कर डॉ मनिंदर सिंह, डॉ सुखविंदर सिंह, सिविल सर्जन गुरदासपुर डॉ. किशन चंद, एसएमओ बटाला डॉ. संजीव भल्ला और एसएचओ सिविल लाइन मुखतार सिंह मौजूद थे। डॉ. दत्त ने बताया कि सिविल सर्जन गुुरदासपुर डॉ. किशन चंद को शिकायत मिली थी कि बटाला के अलीवाल रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में प्रतिबंधित लिंग निर्धारण टेस्ट होता है। इस शिकायत को सिविल सर्जन ने उनकी कंपनी के साथ शेयर किया। मंगलवार की शाम उन्होंने नकली ग्राहक के रूप में एक महिला को अस्पताल में भेजा। इससे पहले अमृतसर में आरएमपी डॉक्टर दलाल से 25 हजार में लिंग टेस्ट करवाने का सौदा हुआ था। जैसे ही टीम ने अस्पताल के अंदर जाकर रेड़ की तो मौके पर ही टीम ने रंगे हाथों अस्पताल के एक डॉक्टर को लिंग निर्धारण टेस्ट करते हुए काबू कर लिया। मौके पर ही डॉक्टर और जिस दलाल को उन्होंने पैसे दिए थे, को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। डॉ. दत्त ने बताया कि अस्पताल की दो स्कैनिंग मशीनें और रिकार्ड सील कर दिया है और पुलिस को डॉक्टर जो अस्पताल का मालिक है, के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत दे दी गई है। वहीं इस संबंध में थाना सिविल लाइन के एसएचओ मुखतार सिंह ने बताया कि डॉक्टर और दलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed