{"_id":"5cfd3151bdec220739650ba8","slug":"156009709718-gurdaspur-news159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नकली हवलदार को गिरफ्तार करके भेजा जेल,नकली आई कार्ड बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने नकली हवलदार को गिरफ्तार करके भेजा जेल,नकली आई कार्ड बरामद
बटाला। पुलिस थाना श्री हरगोबिंदपुर ने एक फर्जी पुलिस हवलदार को गिरफ्तार किया है। वह अपने आप को पंजाब पुलिस का हवलदार बताकर लोगों से ठगी मारता था। आरोपी से फर्जी आई कार्ड भी बरामद किया गया है। श्री हरगोबिंदपुर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकाने के आरोपों के तहत मामला दर्ज करके उसे गुरदासपुर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें किसी ने सूचना दी थी कि गुरप्रीत सिंह (35) निवासी गांव औलख कलां आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। गुरप्रीत सिंह अपने आप को पंजाब पुलिस का हवलदार बताता है और इसी की आड़ में वह लोगों से ठगी करता है। रविवार को भी वह किसी की गाड़ी चोरी करके आ रहा है। उक्त व्यक्ति के पास फर्जी आई कार्ड भी था। एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि जब बताई हुई जगह श्री हरगोबिंदपुर के लाइटां वाला चौक के पास रेड की तो मौके पर नाकाबंदी करके आरोपी युवक को दबोच लिया गया। एएसआई ने आगे बताया कि पकड़े गए आरोपी पर पहले से ही पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस संबंध में थाना श्री हरगोबिंदपुर में उक्त आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसआई ने बताया कि आरोपी की सेहत ठीक न होने की वजह से उसका रिमांड नहीं लिया गया है। उसे गुरदासपुर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।