फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पत्नी का जिस्मानी सौदा नहीं किया तो फेंक दिया तेजाब

पत्नी का जिस्मानी सौदा नहीं किया तो फेंक दिया तेजाब

Wed, 27 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
पत्नी का जिस्मानी सौदा नहीं किया तो फेंक दिया तेजाब
धमकी देने से रोका तो फेंका तेजाब, आंखें और चेहरा झुलसा
विज्ञापन

पत्नी का अपहरण करने की धमकी दे रहा था आरोपी
आरोपियों को बजाय शिकायतकर्ताओं को पकड़ थाने ले गई पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
राघव राम पर मंगलवार रात प्रोफेसर कालोनी निवासी कालिया पंडित ने तेजाब फेंक दिया। तेजाब गिरने के कारण पीड़ित की आंखों को नुकसान पहुंचा है जिससे उन्हें धुंधला दिखाई दे रहा है। उन्हें जीएनडीएच के सर्जिकल वार्ड दो भर्ती कराया गया है।
राघव राम का आरोप है कि आरोपी बार-बार उन्हें उनकी पत्नी के अपहरण की धमकी दे रहा था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करने की बजाय पीड़ित पक्ष के कुछ लोगों को ही हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

अमृतसर के प्रोफेसर कालोनी के रहने वाले राघव राम ने बताया कि वह गोंडा के रहने वाले वाले हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपी कालिया पंडित कई दिन से उन्हें धमकाकर उनकी पत्नी को उसके पास भेजने का दबाव बना रहा था। मंगलवार रात साढ़े नौ बजे वह फिर आकर अपहरण की धमकी देने लगा। उसने यह भी कहा कि तुम यूपी लौट जाओ। जब उन्होंने इसका विरोध किया और पुलिस में जाने की बात कही तो आरोपी ने उनपर तेजाब फेंक दिया। इससे उनकी दोनों आंखें और चेहरा झुलस गया। उन्हें जीएनडीएच के सर्जिकल वार्ड-दो में भर्ती कराया गया है। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एसएससोहल ने बताया मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि कितने प्रतिशत आंखों की हानि हुई है। फिलहाल उपचार जारी है। बुधवार शाम पांच बजे तक भी पुलिस ने पीड़ित के बयान नहीं लिए थे। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी का जीता थाने में मुंशी है इस वजह से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं सदर चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि पुलिस न्याय कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed