{"_id":"5c0d4bb8bdec2241c802f21d","slug":"141544375224-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर में हॉर्डवेयर स्टोर पर लूट का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुजानपुर में हॉर्डवेयर स्टोर पर लूट का मामला
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर में हार्डवेयर स्टोर पर लूट का मामला, जेएंडके साइड से वाया माधोपुर सुजानपुर आए थे लुटेरे
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। श्यामा आयरन एवं हार्डवेयर स्टोर के मालिक श्याम महाजन से गन प्वाइंट पर 10 लाख की लूट मामले को सुलझाने के लिए सुजानपुर पुलिस चौथे दिन भी जद्दोजहद करती रही। पुलिस के हाथ कुछ बड़े साक्ष्य नहीं लग सके। हालांकि पुलिस ने हार्डवेयर स्टोर के सभी 15 मुलाजिमों के मोबाइल जब्त किए और मुख्य कर्मचारी से गहनता से पूछताछ जारी है। वहीं दूसरी ओर पुलिस की ओर से मामले को सुलझाने के लिए वारदात के बाद राउंडअप किए गए शाहपुरकंडी के तीन युवकों को चार दिन की पूछताछ के बाद फारिग कर दिया गया।
गौरतलब है कि 5 दिसंबर की रात सुजानपुर स्थित श्यामा आयरन एवं हार्डवेयर के मालिक श्याम महाजन जब दुकान बंदकर घर जाने लगे तो काले रंग के पल्सर मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने हथियार दिखाकर उनसे 10 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद पुलिस की ओर से लगातार मामले की तफ्तीश के लिए लोगों से पूछताछ की गई। सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया लेकिन घंटों चली जांच के बाद अब तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग पाया।
कठुआ से भी सुराग नहीं, फोन डिटेल पर आस
पुलिस को सूचना मिली थी कि जिन तीन लुटेरों ने लूट की है वह जेएंडके कठुआ वाली साइड से बाया माधोपुर सुजानपुर आए थे। इसी दौरान पुलिस को बताया गया कि कालीबड़ी के पेट्रोल पंप से लुटेरों ने पेट्रोल भरवाया था। सूचना मिलने पर पुलिस जेएंडके गई। बताए गए पेट्रोल पंप से सीसीटीवी फुटेज चेक की पर कुछ हाथ नहीं लगा। अब पुलिस घटनास्थल पर वारदात के समय एक्टिव मोबाइल लोकेशन की जांच में जुटी है। पूछताछ के लिए हार्डवेयर स्टोर के कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।