फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   शिरोमणि कमेटी अमृतसर में नौकरी दिलवाने के नाम पर 25 लाख रुपए की ठगी

शिरोमणि कमेटी अमृतसर में नौकरी दिलवाने के नाम पर 25 लाख रुपए की ठगी

Fri, 23 Nov 2018 09:43 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
शिरोमणि कमेटी अमृतसर में नौकरी दिलवाने के नाम पर 25 लाख रुपए की ठगी
नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन

गुरदासपुर। शिरामणि कमेटी अमृतसर में नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी करने वाले दम्पति के विरुद्ध पुलिस स्टेशन काहनूवान में विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। मामले संबंधी परमिंद्र सिंह पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी गांव लाधुपुर ने एसपी मुख्यालय को 23 अगस्त 18 को शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने बताया कि उसके भाई सुखजिंद्र सिंह, लवप्रीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी मिसरापुर, सतवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गोबिंद ऐेवन्यू कालोनी अमृतसर, अमनदीप सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी पुराना शाला की किसी व्यक्ति के माध्यम से गुरमीत सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी पाका जिला फाजिलका हाल निवासी हाऊस फैड कालोनी न्यू अमृतसर व उसकी पत्नी रुपिंद्र कौर के साथ मुलाकात हुई थी। जिन्होंने कहा कि हमने पहले भी शिरोमणि कमेटी अमृतसर में नौकरियां दिलवाई है, जिस पर उन्होंने भी नौकरी लेने की इच्छा व्यक्त की। आरोपियों ने उनसे 25 लाख रुपये लेकर नकली पेपर नौकरियों संबंधी तैयार करके दिए और उन्हें बाद में पता चला कि उन्होंने नकली कागेज देकर उनके साथ ठगी मारी है। मामले की जांच ई.ओ विंग गुरदासपुर द्वारा करने उपरांत उक्त दंपति पर मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed