फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   लापरवाही के आरोप में बर्फ फैक्टरी मालिक नामजद

लापरवाही के आरोप में बर्फ फैक्टरी मालिक नामजद

Fri, 11 May 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही के आरोप में बर्फ फैक्टरी मालिक नामजद
लापरवाही के आरोप में बर्फ फैक्टरी मालिक नामजद
विज्ञापन

अमोनिया गैस सिलिंडर लीक मामले में गई थी एक की जान
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। अमोनिया गैस सिलिंडर लीक मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस थाना सिविल लाइन में एक बर्फ फैक्टरी मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला उपमंडल मजिस्ट्रेट रोहित गुप्ता की ओर से की गई जांच के बाद दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है।

एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि 1 फरवरी को बटाला-काहनूवान रोड स्थित एक बर्फ की फैक्टरी में अमोनिया गैस सिलिंडर लीक होने के बाद इलाके में गैस का रिसाव हो गया था। इससे फैक्टरी में काम करने वाले बलविंदर सिंह वासी गांव उदोके की मौत हो गई थी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एसडीएम रोहित गुप्ता की ओर से की जांच रिपोर्ट में अमोनिया गैस कांड में बर्फ फैक्टरी के मालिक गुरशरण सिंह की लापरवाही पाई गई है। इसके बाद डीएसपी सिटी सुच्चा सिंह बल्ल ने मामले की जांच की। इसकी रिपोर्ट के बाद एसएसपी के आदेशों पर फैक्टरी मालिक गुरशरण सिंह वासी बटाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed