{"_id":"5aa0167d4f1c1bd04b8b960f","slug":"141520440957-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देने वाले चार ठगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देने वाले चार ठगों के खिलाफ केस दर्ज
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर ठगे दो करोड़ 90 लाख
पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला
गुरदासपुर। सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर लोगों से दो करोड़ 90 लाख की ठगी करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ थाना धारीवाल की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि गुरप्रीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी बेदी कालोनी धारीवाल ने एसएसपी कार्यालय में 17-11-17 को शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें उसने बताया कि उसकी पत्नी, भाई समेत अन्य कुछ लोगों को अलग-अलग विभागों में नौकरी दिलवाने के नाम पर कुछ लोगों ने मोटी रकम हड़प ली। एसएसपी ने जांच का जिम्मा डीएसपी स्पेशल ब्रांच गुरबंस सिंह बैंस को सौंपा। उन्होंने जांच के बाद पता लगाया कि गुरप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह निवासी गांव माली सराए, गुरप्रीत सिंह निवासी धारीवाल, अजमेर सिंह निवासी मुल्लांवाल, बंटी मसीह, बलविंदर मसीह निवासी गांव विर्क, नवदीप सिंह निवासी रणीया और मंदीप सिंह निवासी धारीवाल को सरकारी नौकरी का झांसा दिया गया। आरोपी कंवलजीत कौर, रछपाल सिंह निवासी अहमदाबाद, जसवंत सिंह और मलकीत सिंह निवासी गांव जफरवाल ने एक साजिश के तहत दो करोड़ 90 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल चारों आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।