फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ुलिस के हेड कांस्टेबल पर जान लेवा हमला करने के आरोप में पांच गिरफतार

ुलिस के हेड कांस्टेबल पर जान लेवा हमला करने के आरोप में पांच गिरफतार

Thu, 25 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
ुलिस के हेड कांस्टेबल पर जान लेवा हमला करने के आरोप में पांच गिरफतार
हेड कांस्टेबल पर हमले के आरोप में दो गैंगस्टर समेत पांच धरे
विज्ञापन

19 जनवरी को हेड कांस्टेबल की टांगों में मारी थी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला
गांव ठीकरीवाल में हेड कांस्टेबल से मारपीट के मामले में गैंगस्टरों का कनेक्शन होने का दावा करते हुए पुलिस ने दो गैंगस्टरों समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने हेड कांस्टेबल हरजीत सिंह को घायल करने के आरोपी उसके रिश्तेदारों के खिलाफ दर्ज मामले में लूट की धारा भी शामिल की थी।
डीएसपी सुच्चा सिंह बल ने वीरवार को प्रेसवार्ता में बताया कि इस मामले की जांच थाना सेखवां के एसएचओ इंस्पेक्टर अरविंदर सिंह कर रहे हैं। इस दौरान पाया गया कि 19 जनवरी को हेड कांस्टेबल हरजीत सिंह अपनी पत्नी राजविंदर कौर और बेटे अकरमबीर सिंह के साथ अपने घायल साले मिट्ठू को देखने अपने ससुराल गांव ठीकरीवाल गोराया आए थे। शाम करीब पौने पांच बजे जब वह अपनी ऑल्टो कार से वापस अपने घर जालंधर जा रहा था, तो रास्ते में दो गाड़ियों में आए हरजीत सिंह के साला स्वर्ण सिंह के ससुरालियों ने उन्हें घेरकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी टांगों में गोलियां मारी। इससे वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

इसी दौरान एक तीसरी गाड़ी में आरोपियों की मदद के लिए गैंगस्टर कुलजीत सिंह उर्फ बिल्ला वासी गांव गाजीनंगल, अमरीक सिंह गांव जोड़ियां कलां, मनदीप सिंह उर्फ हैपी वासी महमेचक्क, जसपाल सिंह वासी गांव काला अफगाना और बिक्रमजीत सिंह उर्फ लोधा वासी नवरूप नगर बटाला भी आ गए। गैंगस्टर बिल्ला और उसके साथियों ने भी हेड कांस्टेबल हरजीत सिंह पर हमला किया। इसका खुलासा होने पर पुलिस ने पांचों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। गैंगस्टर बिल्ला के खिलाफ पहले से विभिन्न थानों में 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। अमरीक सिंह पर भी संगीन अपराधों के तहत तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed