फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   एफसीआई के गोदाम से करीब साढ़े 44 हजार चावल के बैग तथा पैसों की धोखाधड़ी

एफसीआई के गोदाम से करीब साढ़े 44 हजार चावल के बैग तथा पैसों की धोखाधड़ी

Fri, 19 Apr 2019 10:11 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
एफसीआई के गोदाम से करीब साढ़े 44 हजार चावल के बैग तथा पैसों की धोखाधड़ी
गोदाम से चावल के 44 हजार बैग और 3 लाख का गबन
विज्ञापन

22 आरोपियों के खिलाफ जांच के उपरांत मामला दर्ज
गुरदासपुर। थाना दीनानगर की पुलिस ने एफसीआई के गोदाम से चावल के 44 हजार बैग और रुपयों को खुर्द बुर्द करने के मामले में बाइस व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह शिकायत राकेश कुमार पुत्र प्रीतम चंद निवासी रेलवे फाटक दीनानगर की ओर से दी गई । जिसकी जांच डीएसपी दीनानगर महेश सैनी की ओर से की गई।

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जांच में पाया गया कि आरोपियों ने एफसीआई के गोदाम से चावल के 44,407 बैग जिनका कुल वजन 242.71 टन और 3 लाख 67 हजार 200 रुपये नगद का गबन किया है। आरोपियों की ओर से एक साथ मिलकर धोखाधड़ी करने की नीयत से माल खुद बुर्द किया गया है। जिसके आधार पर मालिक हरी सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी अब्बलखैर, सुशील कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी ढांगू रोड़ पठानकोट, हरजीत सिंह पुत्र वस्सन सिंह निवासी बालोवाल अमृतसर, गुरमेल सिंह पुत्र सुलक्खन सिंह निवासी बालीवाल, मालिक हरपेल सिंह निवासी चंदूबड़ाला, कशमीर सिंह निवासी संघर, सुशील कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी गांधिया पनियाड़, बलविंदर सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी औंकार नगर गुरदासपुर, हरी सिंह, वरिंदर सैनी पुत्र काका राम निवासी डमटाल, राजपाल सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी घनिया के बांगर, हरविंदर सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी बोहेवाल, अमित कुमार पुत्र बलबीर कुमार निवासी गांधीया पनियाड़, सुरेंद्र कुमार, रंजीत सिंह, गुरमेज सिंह, हरपिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, हरविंदर सिंह, सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, हरमनप्रीत सिंह व सभी ड्राईवरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed