फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   शिवसेना वर्कर होने के नाते नही, आपसी रंजिश के चलते की अजय की हत्या-एसएसपी

शिवसेना वर्कर होने के नाते नही, आपसी रंजिश के चलते की अजय की हत्या-एसएसपी

Wed, 17 Apr 2019 10:18 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना वर्कर होने के नाते नही, आपसी रंजिश के चलते की अजय की हत्या-एसएसपी
शिवसेना नेता को गोली मारने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

अब तक चार काबू, आपसी रंजिश के चलते की अजय की हत्या: एसएसपी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। पिछले दिनों पुराना शाला में शिवसेना नेता अजय सलारिया की हत्या के मामले में गोली मारने वाले मुख्य आरोपी राकेश मसीह गेछी को गुरदासपुर पुलिस ने घरिंडा टोल बैरियर (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं दो आरोपी फरार चल रहे है।
एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि हत्या केवल पुरानी रंजिश के चलते की गई है। शिवसेना नेता होने की वजह से हत्या किए जाने की बात उन्होंने इनकार किया है। एसएसपी सिंह ने साफ किया कि गत दिनों शहर में शिवसेना पंजाब की ओर से निकाली गई रैली से इसका कोई संबंध नही है। वहीं मामले को गैंगवार के साथ भी जोड़ा जा रहा था, जिस संबंधी एसएसपी सिंह ने स्पष्ट किया कि केवल सुखराज उर्फ सुक्खा के गैंगस्टर विक्की गौडर, सुखा भिखारीवाल के साथ लिंक थें। वह सूबेदार की हत्या में भी लिप्त था। उसके इस मामले में कोई तार नहीं जुड़ पाए है। इस मामले को गैंगवार के रूप में नही देखा जा सकता। सुखराज अभी तक गिरफ्त में नही आया है। वहीं गेछी तथा सन्नी विभिन्न मामलों में भगोड़े थे, जिन पर एसएसओसी अमृतसर में मामला दर्ज है। सन्नी भी अभी तक गिरफ्त से बाहर है। धर्मिंदर सिंह उर्फ हरमीत उर्फ मीता और संदीप कुमार उर्फ प्रिंस ने अदालत में सरेंडर कर दिया था। मनप्रीत सिंह उर्फ मनी को वारदात के अगले दिन ही गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

हत्या को पुरानी रंजिश करार देना गलत: सोनी
गुरदासपुर। शिवसेना बाल ठाकरे के राज्य उप प्रमुख हरविंदर सोनी का कहना है कि अजय सलारिया की हत्या को पुलिस की ओर से पुरानी रंजिश करार देना गलत है। सोनी ने यह बात अजय सलारिया की रस्म क्रिया के कार्यक्रम के आयोजन के दौरान कही। गांव जगतपुर खारियां में श्रद्धांजलि देते हुए उन्होने कहा कि अजय सलारिया का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। सोनी ने कहा कि उन्हें आशा है कि प्रशासन अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए अजय के गरीब माता पिता को अपने वादे के अनुसार नौकरी व मुआवजा जल्दी उपलब्ध करा देगा। इस मौके पर राज्य सचिव अशीष अरोड़ा तथा हिंद क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नन्हा, ब्राह्मण सभा से प्रदीप जोशी, वरिन्दर मुन्ना, कुणाल कोहली, राकेश चड्डा, शिवसेना समाजवादी से पुष्पा गिल, शहीद परिवार परिषद से कुंवर विक्की, रजत कुमार,आशा रानी, बब्बू लुबाना मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed