{"_id":"5bb0fa26867a557fef6f9004","slug":"121538325030-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर के कत्ल में नामजद तीन साल से फरार आरोपी भाभी गिरफ्तार,भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवर के कत्ल में नामजद तीन साल से फरार आरोपी भाभी गिरफ्तार,भेजा जेल
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवर के कत्ल में नामजद तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
29 जून 2013 को बेटे के साथ मिलकर कर किया था कत्ल
अमर उजाला ब्यूूरो
बटाला। दादी के हिस्से की जमीन छोटे चाचा के नाम पर होने के बाद देवर की हत्या करने की आरोपी भाभी को बटाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को गुरदासपुर जेल भेज दिया गया है। आरोपी महिला जून 2015 से फरार चल रही थी और कोर्ट ने महिला को पीओ घोषित कर दिया था। मामले का एक और आरोपी पहले से ही गुरदासपुर की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है।
थाना सेखवां के एएसआई कमलजीत सिंह ने बताया कि 30 जून 2015 में दर्ज हत्या के मामले में पुलिस को दिए बयान में सुखविंदर कौर निवासी डल्ला ने बताया था कि उसका पति जवाहर सिंह तीन भाईयों में सबसे छोटा था। उसकी सास गुरदीप कौर उनके साथ ही रहती थी। गुरदीप कौर ने अपने हिस्से की जमीन जवाहर के नाम कर दी थी। इस कारण जवाहर की भाभी राजविंदर कौर और उसका बेटा आत्मा सिंह नाराज रहते थे। 29 जून को जब जवाहर अपने परिवार के साथ छत पर सोने जा रहा था तो राजविंदर और आत्मा सिंह ने कहा कि आज इसे उनके हिस्से की जमीन लेने का मजा चखा देते है। दोनों मां-बेटा छत पर पहुंचे और आत्मा सिंह ने जवाहर सिंह के सिर में डांग मार दी। जवाहर सिंह की मौत हो गई। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी मां बेटा मौके से फरार हो गए।