फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   अब थाने से 45 कदम दूर मोबाइल शॉप से डेढ़ लाख के मोबाइल और नकदी चोरी

अब थाने से 45 कदम दूर मोबाइल शॉप से डेढ़ लाख के मोबाइल और नकदी चोरी

Mon, 17 Sep 2018 09:32 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
अब थाने से 45 कदम दूर मोबाइल शॉप से डेढ़ लाख के मोबाइल और नकदी चोरी
थाना 45 कदम दूर, चोर माल लेकर फुर्र
विज्ञापन

दुकान का शटर उखाड़कर डेढ़ लाख के मोबाइल और नकदी चुराए
42 दिन में स्नैचिंग और लूट की 14 वारदातें, एक भी ट्रेस नहीं कर पाई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। शहर में हर तीसरे दिन बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। बावजूद इसके इनपर लगाम लगाने के कोशिशें नाकाम साबित हो रही है। तीन दिन पहले मॉडल टाउन में चोरों ने थाना डिवीजन नंबर-2 के मेन गेट से 45 कदम की दूरी पर स्थित सलारिया कम्यूनिकेशन एंड रिपेयर शॉप से डेढ़ लाख के मोबाइल चुरा लिए। हैरानी की बात यह है कि थाने के बाहर 24 घंटे संतरी तैनात रहता है। फिर भी दुकान का शटर उखाड़कर उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान मालिक अनु सलारिया ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर-2 में शिकायत की गई है। थाना प्रभारी रविन्द्र रूबी ने कहा कि शिकायत मिली है। जांच जारी है।
42 दिन, 14 वारदातें, एक भी ट्रेस नहीं
शहर व आसपास के एरिया में 42 दिनों में चोरी, स्नैचिंग और लूट की 14 वारदातें हो चुकी हैं। इनमें से एक भी मामला पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई है। लोगों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई केवल शिकायत लेने तक सीमित है। कई मामले ऐसे हैं जिनमें एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

डेढ़ माह में यहां हुई चोरी की वारदातें..
5 अगस्त-सरना में ठेके के ताले तोड़कर 2.50 लाख रुपए की शराब चोरी।
5 अगस्त-मॉडल टाउन में स्नैचरों ने मंदिर से लौट रही महिला के कान से बाली छीनी।
10 अगस्त-कोटली पुल पर ऑटो चालक को चाकू दिखाकर नकदी लूटी।
14 अगस्त-शास्त्री नगर घर के ताले तोड़कर नकदी व गहने चोरी।
17 अगस्त-मेन बाजार में बंद पड़े होटल एयरलाइन के 22 कमरों से गीजर, नल और चांदी की मूर्तियां चोरी।
4 सितंबर-मोहल्ला भारत नगर में लुधियाना के एसबीआई बैंक में तैनात चीफ मैनेजर हरीश बधावन की कोठी से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी।
4 सितंबर-कच्चे क्वार्टर में रंधीर सिंह के घर के ताले तोड़कर चोरी।
6 सितंबर-भारत नगर स्थित शिव अन्नपूर्णा जंगम मंदिर से नकदी चुराई।
9 सितंबर-भारत नगर स्थित सिकंदर कुमार के घर से 10 तोले सोना और 20 हजार कैश चोरी।
9 सितंबर-सरना अड्डे में केदारनाथ एंड संज की होलसेल दुकान से डेढ़ लाख का ड्राईफ्रूट व चॉकलेट चोरी।
11 सितंबर-किन्नर गुरू के घर से 25 तोले सोना, आधा किलो चांदी और कैश चोरी।
12 सितंबर-मॉडल टाउन में मोबाइल शॉप से 20 हजार के मोबाइल और असेसरी चोरी।
15 सिंतबर-गांव छावला में शराब ठेके के ताले तोड़कर 6 लाख 50 हजार रुपये की शराब चोरी।
16 सितंबर-थाना डिवीजन नंबर 2 के सामने मोबाइल शॉप से डेढ़ लाख का सामान और कैश चोरी।

मोबाइल एसोसिएशन प्रधान अमित नैय्यर का कहना है कि पुलिस मुस्तैदी दिखाए तो चोरी की घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। थाने के सामने दुकान को निशाना बना चोरों ने पुलिस को एक तरह से चैलेंज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो:-2पी1-थाने के बोर्ड के सामने दुकान जिसमें से मोबाइल चोरी हुए।
फोटो:-2पी2-टूटे शटर के अंदर झांक घटना का जायजा लेते एएसआई पवन कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed