{"_id":"5b80349d42c792464c73dd4a","slug":"121535128733-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ दुष्कर्म और हत्या मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कठुआ दुष्कर्म और हत्या मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ दुष्कर्म और हत्या मामला
बचाव पक्ष: ट्रायल खत्म, 10 जून को सुनाया जाएगा फैसला
अभियोजन पक्ष: कोर्ट ने कोई टिप्पणी नहीं की, 6 जून को तय होगा फैसले का दिन
मामले में दोनों पक्षों के अलग-अलग बयान
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। कठुआ दुष्कर्म और हत्या मामले में बचाव पक्ष औरअभियोजन पक्ष ने सोमवार अलग-अलग बयान दिए। बचाव पक्ष के वकील अंकुर के मुताबिक कठुआ दुष्कर्म मामले में 10 जून को फैसला सुनाया जाएगा। सोमवार को सेशन कोर्ट पठानकोट में दोनों पक्षों की बहस के साथ ही मामले का ट्रायल पूरा हो गया। कोर्ट ने एक सप्ताह के लिए फैसला सुरक्षित रखा है। अब फैसला 10 जून को सुनाया जाएगा। जबकि सरकारी पक्ष का कहना है कि कोर्ट की कार्रवाई 4 जून को भी जारी रहेगी, इस दौरान अभियोजन पक्ष बचाव पक्ष की दलीलों का खंडन करेगा। अभियोजन पक्ष के मुताबिक न्यायाधीश ने फैसले के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की। 6 जून को क्लीयर होगा कि फैसला कब सुनाया जाना है। बचाव पक्ष के वकील अंकुर शर्मा, विक्रम और मास्टर मोहन लाल ने बताया कि एक साल से पठानकोट सेशन कोर्ट में चल रहे कठुआ दुष्कर्म और हत्या मामले में पीड़ित और बचाव पक्ष की दलीलें, गवाह एवं अन्य कानूनी कार्रवाई पूरी को चुकी है। दुष्कर्म के आरोप में सात आरोपियों को लेकर कोर्ट दस जून को फैसला पेश करेगा। न्यायाधीश डा. तेजविंद्र सिंह अब अगले सोमवार को केस का फैसला सुना सकते हैं। वकील अंकुर शर्मा ने बताया कि बहस हो चुकी है। आरोपी बनाए गए सभी सातों लोगों को झूठे केस में फंसाया गया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को अभियोजन पक्ष मामले को लेकर रिवर्टल यानी संबंधित कागजी प्रक्रिया पेश करेगा। सोमवार को करीब चार घंटे तक आरोपी प्रवेश कुमार के एडवोकेट अंकुर शर्मा, चंदन शर्मा और विक्रम ने अभियोजन पक्ष के वकीलों के साथ बहस की। बता दें, कठुआ दुष्कर्म मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर तक चर्चा में रहा है। मामले में सांप्रदायिक रूप लेने पर इस केस को पठानकोट कोर्ट में शिफ्ट कर सुप्रीम कोर्ट ने विशेष न्यायाधीश की नियुक्ति की थी। तब से लेकर पिछले एक वर्ष से मामले की लगातार सुनवाई हो रही है। जबकि, आरोपियों की सुरक्षा को लेकर उन्हें गुरदासपुर की जेल में रखा गया है।
छुट्टियों के कारण 10 तक लटक सकता है फैसला
संभावना जताई जा रही है कि 4 को रिवर्टल के बाद 5 जून को ईद की छुट्टी रहेगी, इसके बाद 6 जून की सुनवाई के बाद 7 को शहीदी दिवस, 8 जून को दूसरा शनिवार और 9 को रविवार होने के चलते कोर्ट बंद रहेगा।