फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सगा मामा ही निकला भांजी का हत्यारा

सगा मामा ही निकला भांजी का हत्यारा

Tue, 21 Nov 2017 10:35 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
सगा मामा ही निकला भांजी का हत्यारा
रेप करने के बाद गला घोंटा, नानी ने मिटाए थे सबूत
विज्ञापन

14 नवंबर को गन्ने के खेतों में मिला था मासूम का शव
गुरदासपुर।14 नवंबर को सात वर्षीय बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। बच्ची का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका सगा मामा ही निकला। उसने पहले भांजी से रेप किया। उसके बाद उसे मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की मां के खिलाफ सबूत खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज किया गया है।
एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि 14 नवंबर 2017 को एक बच्ची का शव संदिग्ध अवस्था में गन्ने के खेत से शव मिला था। मृतक बच्ची की मां ने थाना नरोट जैमल सिंह में बयान दिया था कि वह अपने मायके में 11 नवंबर को अपने बच्चों सहित आई थी। 14 नवंबर की सुबह घर के बाहर खेल रही थी लेकिन अचानक लापता हो गई। ढूंढने पर बच्ची का शव गांव के गन्ने के खेतों में पड़ा मिला।
विज्ञापन

पुलिस को यह मामला संदिग्ध लग रहा था। पुलिस ने जांच के लिए एक टीम गठित की। इसमें पुलिस कप्तान इंवेस्टीगेशन, उप पुलिस कप्तान देहाती-1, उप पुलिस कप्तान स्पेशल ब्रांच, गुरदासपुर और मुखी थाना धारीवाल शामिल थे। टीम ने मामले की जांच गंभीरता से की तो पता चला कि मृतक बच्ची के ननिहाल परिवार ने बच्ची के शव को घर लाकर बच्ची के शरीर को धोकर कपड़े बदले थे। उक्त टीम ने गंभीरता से पड़ताल करते हुए पोस्टमार्टम करने वाली डाक्टरों की टीम के साथ विचार किया। इसमें सामने आया कि बच्ची के साथ मौत से पहले रेप किया गया था। उसकी मौत दम घुटने से हुई है। जांच करने के बाद पुलिस ने बच्ची के मामा को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि वह उसे गन्ने के खेत में ले गया और रेप किया। इसके बाद उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने यह सारी बात अपनी मां को बताई। उसकी मां ने उसे मुंह बंद रखने के लिए कहा। बच्ची की नानी शव गन्ने के खेतों से उठाकर अपने घर ले आई। मृतका के शव को धोकर कपड़े बदल कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।
एसएसपी भुल्लर ने बताया कि आरोपी मामा के खिलाफ थाना धारीवाल में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

21जीडीआरपी01 गुरदासपुर प्रैस कान्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए एसएसपी भुल्लर ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed