{"_id":"5cb0c2c5bdec2275a46a18ae","slug":"11555088069-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पगड़ी की बेअदबी करने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरदासपुर। थाना धारीवाल की पुलिस ने पगड़ी की बेअदबी करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में सविंदर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह वासी खुंडा ने बताया था वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर धारीवाल को जा रहा था कि रास्ते में अहमदाबाद के पास पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही 3 लोग ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी पगड़ी को उछाल कर जमीन पर फेंक दिया और पगड़ी की बेअदबी की गई। एएसआई जगदीश सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर बचित्तर सिंह पुत्र बलदेव सिंह निशान सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह, भजी पत्नी बलदेव सिंह वासी गांव खुंडा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।