{"_id":"5b784f4a42c792464c73d114","slug":"11534611274-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली दवाई खाकर पति व उसके रिश्तेदारों को फंसाने वाली महिला के विरुद्ध मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीली दवाई खाकर पति व उसके रिश्तेदारों को फंसाने वाली महिला के विरुद्ध मामला दर्ज
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति और रिश्तेदारों को फंसाने वाली महिला पर केस
गुरदासपुर। अपने पति व रिश्तेदारों से दुखी होकर जहरीली दवाई खाकर आत्महत्या का नाटक करने वाली महिला के विरुद्ध ही पुलिस स्टेशन कलानौर में मामला दर्ज किया गया है। एएसआई आई दलजीत सिंह ने बताया कि राजविंद्र कौर पत्नी कंवलजीत सिंह निवासी गांव भिखारीवाल ने आरोप लगाया था कि उसने अपने पति व रिश्तेदारों से दुखी होकर जहरीली दवाई खा ली है। उसे एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। मामले की सच्चाई जानने के लिए डीएसपी कलानौर गुरबंस सिंह बैंस ने जांच की। जांच में पाया कि महिला झूठे केस में अपने पति व उसके रिश्तेदारों को फंसाना चाहती है और जहरीली दवाई खाना नाटक का हिस्सा था। डीएसपी की जांच रिपोर्ट पर महिला राजविंद्र कौर के विरुद्ध मामला दर्ज करके उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।