{"_id":"5b75a3c542c7923468456b69","slug":"11534436293-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस स्टेशन के बाहर पकड़ी बस को बस चालक लेकर रफुचक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस स्टेशन के बाहर पकड़ी बस को बस चालक लेकर रफुचक्कर
Updated Thu, 16 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस स्टेशन के बाहर पकड़ी बस को चालक लेकर रफूचक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। जिला रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी गुरदासपुर की ओर से मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बंद की बस को चालक अपने एक अन्य साथी समेत चुराकर रफूचक्कर हो गया। दीनानगर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी और बस की तलाश शुरू कर दी है।
दीनानगर पुलिस स्टेशन के मुंशी सतनाम सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। इसमें उसने बताया कि सहायक रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी गुरदासपुर के गनमैन हेड कांस्टेबल जगजीत सिंह ने बस पीबी-06-एफ-9599 को आरटी एक्ट के तहत पकड़ा। इस संबंधी रिपोर्ट दर्ज कर बस को पुलिस स्टेशन में स्थान न होने के कारण पुलिस स्टेशन की दीवार के साथ जीटी रोड पर खड़ा किया था। आरोपी बस का ड्राइवर लवदीप सिंह निवासी गांव मराड़ा अपने एक साथी के साथ मिलकर यह बस वहां से चोरी कर ले गया है। पुलिस ने इस संबंधी केस दर्ज कर आरोपी और बस की तलाश शुरू कर दी है।