{"_id":"5b1ff6144f1c1b2b428b473e","slug":"11528821268-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता पुत्र पर हमला करने वाली महिला सहित 6 के विरुद्ध मामला दर्ज,आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता पुत्र पर हमला करने वाली महिला सहित 6 के विरुद्ध मामला दर्ज,आरोपी फरार
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता-पुत्र को घायल करने में छह नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। मामूली बात पर पिता-पुत्र पर तेजधार हथियारों से हमला करने वाली महिला समेत छह आरोपियों के खिलाफ दोरांगला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।
जांच अधिकारी एएसआई स्वर्ण सिंह ने बताया कि सांझी राम पुत्र गिरधारी लाल निवासी गांव शाहपुर अफगाना ने पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह रात करीब 9 बजे अपने परिवार के साथ घर पर बैठा था। इसी दौरान उनके गेट के बाहर आरोपी गुलजार सिंह, राम सिंह, जतिन्द्र सिंह, परमजीत सिंह, अजीत सिंह, भोली निवासी गांव शाहपुर अफगाना बिना किसी कारण उनसे गाली गलौच करने लगे। जब उन्होंने रोका तो उन्होंने तेजधार हथियारों से उनपर हमला कर दिया। जब उनका बेटा जतिन्द्र सिंह उन्हें छुड़वाने आगे आया तो आरोपी भोली ने तेजधार हथियार से उसपर भी हमला करके घायल कर दिया। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।