फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   नवविवाहिता को दहेज के कारण परेशान करने वाले ससुर,जेठ व ननद के विरुद्ध केस दर्ज

नवविवाहिता को दहेज के कारण परेशान करने वाले ससुर,जेठ व ननद के विरुद्ध केस दर्ज

Thu, 01 Nov 2018 09:05 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता को दहेज के कारण परेशान करने वाले ससुर,जेठ व ननद के विरुद्ध केस दर्ज
दहेज उत्पीड़न में ससुर, जेठ और ननद पर केस
विज्ञापन

गुरदासपुर। दोरांगला पुलिस ने नव विवाहिता को दहेज के लिए परेशान करने वाले ससुर, जेठ और ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस स्टेशन दोरांगला में तैनात एसआई सुलक्खन राम ने बताया कि 24 अगस्त को एसपी (डी) को वस्सन सिंह पुत्र मुंशा सिंह निवासी नरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें उसने आरोप लगाया था कि उसने अपनी बेटी हरजिंद्र कौर का विवाह 20 फरवरी 2017 को जगतार सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी गांव हरदोछन्नी के साथ किया था। विवाह के बाद से ही हरजिन्द्र कौर का ससुर संतोख सिंह, जेठ सुरजीत सिंह और ननद कमलजीत कौर दहेज के लिए उसे परेशान करते थे। 15 अगस्त 2018 को आरोपियों ने हरजिंद्र कौर को जबरदस्ती जहर पिलाकर मारने की कोशिश की। मामले की जांच एसएचओ दोरांगला की ओर से करने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed