{"_id":"5bba3007867a5514c57ae0a5","slug":"111538928647-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोथिओं और गुटका साहिब की बेअदबी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की 25 टीमे जुटी थी तलाश में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोथिओं और गुटका साहिब की बेअदबी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की 25 टीमे जुटी थी तलाश में
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेअदबी का आरोपी गिरफ्तार
गांव ऊधनवाल में पोथियों और गुटका साहिब का हुआ था अपमान
पुलिस की 25 टीमें लगी थी तलाश में, सोमवार को कोर्ट में होगा पेश
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गांव ऊधनवाल में पिछले दिनों गुरुबाणी की पवित्र पोथियों और गुटका साहिब की बेअदबी करने के आरोपी युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी। पुलिस ने इस पूरे प्रकरण का पर्दाफाश गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई फुटेज से किया है, जहां से आरोपी ने पोथियां और गुटका साहिब चोरी किए थे।
एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि दो अक्तूबर को बटाला के गांव ऊधनवाल में बिजली घर के पास एक जगह पर पोथियां, गुटका साहिब और गुरु गोबिंद सिंह साहिब की एक फोटो एक गठरी में मिली थी। इसके बाद गुटका साहिब और पोथियां पूर्ण मर्यादा और सत्कार से वापिस गुरुद्वारा साहिब में सुशोभित कर दी गई थी। थाना घुमाण में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केेस दर्ज किया गया था। मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की 25 टीम लगाई गईं थीं। एक टीम ने गुरुद्वारा साहिब के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। इस पर फुटेज में पोथियां और गुटका साहिब चुराते हुये आरोपी युवक की तस्वीरें दिखी। पुलिस ने उसी फुटेज के आधार पर रविवार को आरोपी को गांव सखोवाल के बस अड्डे के नजदीक से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बलदेव राज निवासी शुक्रपुरा बटाला के रूप में हुई है। एसएसपी नेबताया कि आरोपी बलदेव राज ने अपना जुर्म कबूल लिया है। वहीं पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पूछा कि उसने ऐसा घिनौना काम क्यों किया तो आरोपी ने जवाब दिया कि उसका दिल करता था, उसने वह काम कर दिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी मानसिक तौर पर बीमार लग रहा है।