फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   विधवा भाभी के साथ जेठ ने किया रेप का प्रयास

विधवा भाभी के साथ जेठ ने किया रेप का प्रयास

Sat, 10 Nov 2018 10:38 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
विधवा भाभी के साथ जेठ ने किया रेप का प्रयास
एएसआई पर आरोपी ने किया हमला, केस
विज्ञापन

दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोपी जेठ को पकड़ने गई थी थाना काहनूवान पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोपी ने अपनी पत्नी और एक अज्ञात लड़की के साथ पुलिस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने एएसआई की वर्दी पर लगी नेमप्लेट, बटन तोड़ दिए। थाना काहनूवान पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

एएसआई रमन लता ने बताया कि एक विधवा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 9 नवंबर की रात को वह अपने घर में सोई थी। इसी बीच रात साढे़ 12 बजे के करीब उसका जेठ दरवाजा खोलकर उसके के साथ जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गया। थाना काहनूवान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में जब पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो आरोपी , उसकी पत्नी समेत एक अन्य ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी के साथ वह आरोपी जगतार सिंह की तलाश में उसके घर गए थे, वहां आरोपी मौजूद था। इसी दौरान उन्होंने आरोपी को बताया कि उसके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज है। इस पर जगतार सिंह, उसकी पत्नी चरणजीत सिंह व एक अज्ञात लड़की ने उसके साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया और वर्दी पर लगे लोगो, नेम प्लेट और बटन तोड़ दिए। साथ ही धमकियां देते हुए मौके से भाग गए। इस संबंध में पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed