{"_id":"5ac650014f1c1bb6618b5ca1","slug":"101522946049-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की के साथ धोखाधड़ी से शादी करने के आरोप में तीन पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग लड़की के साथ धोखाधड़ी से शादी करने के आरोप में तीन पर मामला दर्ज
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग को बहला फुसलाकर करवाई शादी, तीन पर केस
पिता ने दी थी पुलिस को शिकायत, फिलहाल सभी आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
एक युवक पर नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर और जाली सर्टिफिकेट बनाकर शादी करने के आरोप में पुलिस थाना सिविल लाइन बटाला ने धोखाधड़ी समेत अन्य कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उक्त युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जांच अधिकारी एएसआई निरजीत सिंह ने बताया कि बटाला के रहने वाले एक व्यक्ति े 12 फरवरी 2018 को पुलिस को एक शिकायत दी थी जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि कपिल और उसके माता-पिता तीनों ही उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर उनके घर से 1 लाख 65 हजार रुपये और तीन तोला सोना घर से चोरी करके ले गए। उसके बाद उनकी नाबालिग बेटी का जाली बर्थ सर्टिफिकेट बनाकर कोर्ट में चंडीगढ़ में 31 जनवरी 2018 को कपिल से शादी करवा दी। निरजीत सिंह ने बताया कि इस शिकायत की जांच डीएसपी सिटी बटाला सुच्चा सिंह बल्ल ने की तो आरोप ठीक पाए गए। इसके बाद एसएसपी बटाला के आदेश पर आरोपी कपिल, उसकेेे पिता कुलदीप राज और मां शक्ति कुमारी वासी बटाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।